ICC ने तीन दिग्गज खिलाड़ियों को बड़ा सम्मान दिया, हॉल ऑफ फेम में एंट्री, भारतीय क्रिकेटर को भी सम्मान

नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को तीन दिग्गज खिलाड़ियों को बड़ा सम्मान दिया है। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर एबी डिविलियर्स, इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक और भारत की पूर्व स्पिनर नीतू डेविड को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। भारत के कई खिलाड़ी हॉल ऑफ फेम का हिस्सा हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, डायना एडुल्जी और वीरेंद्र सहवाग का नाम शामिल है।

आईसीसी हॉल ऑफ फेम की शुरुआत जनवरी 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के शताब्दी सेलिब्रेशन के रूप में की गई थी। तब से अनेक दिग्गज खिलाड़ियों को लिस्ट में शामिल कर सम्मानित किया गया है। डिविलियर्स ने अपने करियर में 114 टेस्ट मैचों में 8,765, 228 वनडे में 9,577 और 78 टी20 इंटरनेशनल मैच में 1,672 रन बनाए। उन्होंने 47 सेंचुरी और 109 फिफ्टी जमाईं। उन्होंने कुल 463 कैच लपके और 17 स्टंपिंग की। वह 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए।

एलेस्टेयर कुक साल 2006 से 2018 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। उन्होंने 161 टेस्ट, 92 वनडे और चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश: 12,472, 3,204 और 61 रन जुटाए। कुक ने 38 इंटरनेशनल शतक लगाने के अलावा 76 अर्धशतक जड़े। वहीं, नीतू डेविड ने 10 टेस्ट में 41 विकेट चटकाए जबकि 97 वनडे मुकाबलों में 141 शिकार किए। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए आखिरी मैच 2006 में खेला।

नीतू ने आईसीसी हॉल ऑफ फेम में एंट्री मिलने के बाद कहा कि इस लिस्ट में शामिल होना वाकई सम्मान की बात है। यह इस महान खेल के लिए जीवन भर के समर्पण के बाद मिला है। इस मुकाम तक पहुंचना मेरे लिए एक बहुत ही खास यात्रा है। अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों के साथ हॉल ऑफ फेमर के रूप में शामिल होना विनम्र करने वाला है। मैं इस खास क्लब का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं इस सम्मान के लिए आईसीसी के साथ-साथ बीसीसीआई, मेरे साथियों, कोचों, परिवार और दोस्तों को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने मेरे करियर में लगातार सपोर्ट किया।

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी