किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस संविधान की दुश्मन है, हम उन्हें सबक सिखाएंगे

पुणे
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कांग्रेस को संविधान का दुश्मन बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाएगी क्योंकि "इन्होंने संविधान के सिद्धांतों को अपने पैरों तले कुचला है"। केंद्रीय मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आज की तारीख में कांग्रेस और इसके लोग संविधान को अपने हाथों में पकड़कर ढोंग कर रहे हैं कि वे संविधान के रक्षक हैं। लेकिन इन लोगों से बड़ा संविधान का दुश्मन कोई और नहीं है। वे हमेशा से ही संविधान के सिद्धांतों को कुचलते आए हैं। इन लोगों ने हमेशा से ही अपनी कार्यशैली से यह साबित कर दिखाया है कि इन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा देश के लोकतंत्र की हत्या की है। मैं तो इस बात को खुले तौर पर कह सकता हूं, क्योंकि मैं तो कानून मंत्री भी रह चुका हूं। यह सब कुछ हमारी आंखों के सामने हुआ है। कांग्रेस ने इमरजेंसी लागू किया, हम लोगों ने देखा है यह सब। तो लोकतंत्र की हत्या किसने की है, यह तो सब जानते हैं। नेहरू जी ने क्या नहीं किया। आज की तारीख में ये लोग किस मुंह से संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर का नाम ले रहे हैं।” किरेन रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय से होने के बाद भी उन्हें कानून मंत्री बनाया गया। इसके लिए वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि "जिस कुर्सी पर बाबा साहेब अंबेडकर बैठे थे, उसी कुर्सी पर मुझे भी बैठने का मौका मिला”।

उन्होंने आगे कहा, “मेरा एक ही उद्देश्य है कि जो गलत अवधारणा स्थापित की जा रही है, उसे खत्म किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत के आधार पर काम कर रहे हैं। हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा, हमने महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में संविधान भवन बनाने का फैसला किया है। इस दिशा में हम महाराष्ट्र के सीएम से बात करके आगे की रूपरेखा निर्धारित करने में लगे हैं। इस रूपरेखा को जमीन पर उतारने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।”

admin

Related Posts

नड्डा का बड़ा बयान: भारत का आर्थिक जगत नए युग में, सुधारों से बदल रही तस्वीर

नई दिल्ली राज्यसभा में बोलते हुए नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित भारत 2047 तक पहुंचने के लिए आज 2026 में क्या करना है और अगले पांच सालों…

राहुल गांधी पर बीजेपी का वार, कहा– ऐसी राजनीति से लोकतंत्र होता है कमजोर

नई दिल्ली भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर सदन में शोर करने और कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला काम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल