जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, भाजपा दर्ज करेगी बड़ी जीत : रविंद्र रैना

जम्मू
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। मतदान समाप्त होने के बाद तमाम एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है जिसे लेकर तमाम दलों के नेताओं की ओर से बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सोमवार को पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा, "जहां तक ​​जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों की बात है तो नतीजे कल (मंगलवार को) घोषित किए जाएंगे। हमें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी महत्वपूर्ण जीत के साथ सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरेगी। जरूरत पड़ी तो भाजपा निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ सरकार बनाएगी। हमारा विश्वास है कि हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जम्मू-कश्मीर में सभी चुनावों में हार का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वह दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी उन पांच मनोनीत एमएलसी के खिलाफ साजिश कर रही है, जो जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत मनोनीत किए गए हैं। जब देश की संसद में इन पांच एमएलसी के मनोनयन को लेकर बहस चल रही थी तब क्या कांग्रेस पार्टी सोई हुई थी। तब कांग्रेस नेता कहां थे? आज जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए और संविधान में दिए गए नियमों का पालन करते हुए इन पांच एमएलसी को नामित करते हैं तो विपक्षी दल झूठी बातें फैला रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सच्चे देशभक्त और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है। देश के प्रति समर्पण की भावना से किया गया उनका काम हर भारतीय के लिए प्रेरणा का काम करता है। हमें भरोसा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने जा रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ है। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

admin

Related Posts

CBSE Re-Evaluation 2026 प्रक्रिया प्रभावित, पोर्टल क्रैश होने से छात्र परेशान

नई दिल्ली सीबीएसई बोर्ड की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चार दिन के लंबे इंतजार के बाद जब पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन पोर्टल एक्टिव हुआ तो छात्र खुशी…

EMI भरने वालों की नजर RBI बैठक पर, एक्सपर्ट्स बोले- रेपो रेट 5.25% पर रह सकता है कायम

नई दिल्ली  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक 3 जून से शुरू होने जा रही है. बाजार विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर