पंचायत चुनाव को लेकर AAP नेता को मारी गोली, फिर गर्माया माहौल

जलालाबाद
पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत देर शाम जलालाबाद बी.डी.पी.ओ. कार्यालय गेट के बाहर आप और शिरोमणि अकाली दल के वर्करों के बीच हुई मामूली तकरार के दौरान गोली चलने से आप का सरपंच प्रत्याशी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई है। घायल गांव मुहम्मदेवाला से सरपंची का उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ बताया जा रहा हैं, जिसे स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्तूबर को होने वाले पंचायत चुनाव के संबंध सरपंच-पंच उम्मीदवारों की फाईलों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय बी.डी.पी.ओ ऑफिस में आप और शिरोमणि अकाली दल के वर्करों के बीच विवाद हुआ और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई। इस दौरान सरपंच प्रत्याशी मुहम्मदेवाला से मनदीप सिंह बराड़ सीने पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा व्यक्ति काहनेवाला गांव का बताया जा रहा है, वह भी घायल हो गया। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने उम्मीदवार को गोली मारी है।

इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो एस.एस.पी. वरिंदर सिंह बराड़, डीएसपी जतिंदर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सी.सी.टी कैमरे की मदद से गोली चलाने वाले आरोपियों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस, लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विरोधी हमारे कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं, इन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

बंगाल राजनीति में भूचाल: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

 पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद में नया मोड़, यूरोप स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार करेगा मैक्रों

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई