लालसोट में सड़क हादसे के दौरान 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 6 से अधिक लोग घायल, थाने में मच गया बवाल !

दौसा
दौसा जिले के लालसोट तहसील में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । तो चलिए बात करते हैं कि दौसा जिले में ऐसी क्या घटना हो गई कि लालसोट थाने में बवाल मच गया। हालांकि दौसा जिले में पहले भी ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी है, लेकिन रविवार को हुई घटना को जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो बताते चले कि दौसा के लालसोट में एक भीषण सड़क हादसा हो गया । जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए । जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है ।

बात करते हैं पूरे घटनाक्रम की तो रोडी से भरा हुआ एक डंपर लालसोट घाटा बालाजी की ढलान से लालसोट की तरफ आ रहा था, जहां उसके अचानक ब्रेक फेल हो गए । इस दौरान डंपर ने कई बाइक सवारों को रौंदते हुए एक बस को टक्कर मार दी । जिसके बाद घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 8 लोग घायल हो गए । हालांकि बस में कोई सवारियां नहीं बैठी हुई थी नहीं तो और भी लोगों की जानें जाने की संभावना बढ़ सकती थी । वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लालसोट थाने का घेराव शुरु कर दिया । जिसके चलते पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए । आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया । जहां लालसोट थाना अधिकारी महावीर सिंह ने मोर्चा संभाला ।

इस मामले पर लालसोट एडिशनल एसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मामला सुबह का है जब एक डंपर घाट की ढलान उतरते समय ब्रेक फेल का शिकार हो गया और उसने अपना संतुलन होते हुए लालसोट शहर में खड़े कुछ बाइक सवारों को टक्कर मारी । जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई और कुछ लोगों को लालसोट के जिला अस्पताल में भी भर्ती करवाया है, जहां उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है ।

इधर दौसा एडिशनल एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि लालसोट में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो चुके हैं जिनका इलाज जारी है । दुर्घटना में ब्रेक फेल होने के बाद डंपर ने करीबन तीन मोटरसाइकिल, एक पिकअप और एक बस को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया । उधर मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है और थाने पर प्रदर्शन लगातार जारी है । जहां हजारों की संख्या में लोगों ने थाने के सामने रोड को जाम कर दिया है ।

 

admin

Related Posts

महाराष्ट्र में RSS मुख्यालय और स्मृति मंदिर पर ‘रेडिएशन’ हमले की चेतावनी, जांच शुरू

नागपुर   महाराष्ट्र के नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय और डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में 'रेडिएशन' की धमकी से हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर को भेजी गई एक…

भीषण गर्मी से राहत: अगले 48 घंटे में 18 राज्यों में आंधी और बारिश, पारा गिरेगा

नई दिल्ली  अगले 48 घंटे में उत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता