एशिया कप 2025 का फॉर्मेट होगा टी20, रोहित ओर विराट नहीं ले पाएंगे भाग

नई दिल्ली.
एशिया कप की मौजूदा चैंपियन भारत की टीम है, जिसने 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप जीता था। अब अगला एशिया कप कब होगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है। हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। रोहित-विराट के फैंस को ये जानकर झटका लगेगा कि भले ही दोनों खिलाड़ी पिछले एशिया कप में खेले हों और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई हो, लेकिन ये दोनों दिग्गज अगले एशिया कप में नहीं खेलेंगे, जो 2025 में आयोजित होने वाला है। इसके पीछे कारण आप यहां जान लीजिए।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होना है। इसके अलावा 2027 में बांग्लादेश में एशिया कप आयोजित होगा। फिर पाकिस्तान 2029 में इसकी मेजबानी करता नजर आएगा। ये सभी टूर्नामेंट मेंस कैटेगरी में खेले जाएंगे। इसके अलावा भी एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी पांच और टूर्नामेंट को आयोजित करता है, जिसमें वुमेंस एशिया कप, मेंस अंडर 19 एशिया कप, मेंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप, वुमेंस अंडर 19 एशिया कप और वुमेंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप शामिल है। इन टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स के लिए एसीसी ने 170 मिलियन यूएस डॉलर बेस प्राइस रखा है। इस पर बोली लगेगी और अगल 8 साल के मीडिया राइट्स बेके जाएंगे।

इसके अलावा बात इस पर करते हैं कि जब एशिया कप अगले साल यानी 2025 में भारत में खेला जाएगा तो फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों नहीं खेलेंगे? इसके पीछे का कारण है कि 2025 का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में विराट और रोहित इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया हुआ है। 2025 में दिसंबर में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है, क्योंकि फरवरी-मार्च में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए ये टूर्नामेंट अहम होगा।

admin

Related Posts

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

चेन्नई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जीत के बावजूद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का शिकंजा कसता नजर आ रहा है. टीम…

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

 चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-7 में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन