अमेठी हत्याकांड में शिक्षक के पीड़ित परिजनों से मिले सीएम योगी, पुलिस इस मामले में अब जांच पड़ताल कर रही है

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को अमेठी में विगत दिनों घटित नृशंस हत्याकांड के पीड़ित परिजनों ने भेंट की। इस दौरान विधायक ऊंचाहार मनोज पांडेय की उपस्थिति भी रही। वहीं, इस मामले में आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अब जांच पड़ताल कर रही है और नए नए खुलासे कर रही है। जानकारी के मुताबिक, प्यार में धोखा खाने के बाद चंदन वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब जिला अस्पताल के बाद उसका एम्स में इलाज हुआ था।

चंदन ने इस वजह से खाया था जहर
जांच में पता चला है कि मृतक पूनम भारती ने जब चंदन के खिलाफ छेड़खानी, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। तो इससे चंदन को बड़ा झटका लगा था। उसे लगा कि प्यार में उसे धोखा मिला है। उसे यह दुख था कि जिस महिला से वह प्यार करता है, उसी ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करा दी। इस बात से वह काफी दुखी था। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खाकर मरने की कोशिश की थी। जानकारी होने पर परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया था। एम्स में ही उसका इलाज हुआ था और उसकी जान बच गई थी।

पूनम से शादी करना चाहता था चंदन
उस समय जब पुलिस ने जांच की तो चंदन ने खुद को बेकसूर बताया था। उसने कहा था कि उसके खिलाफ बेवजह केस दर्ज कराया गया। उसने कोई छेड़खानी नहीं की है। पुलिस ने बताया कि चंदन के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। बताया जा रहा है कि चंदन पूनम भारती को मारने की धमकी देता था, उसने उसका जीना हराम किया हुआ था। शिक्षक, उसकी पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी चंदन फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए और चंदन का वाट्सएप स्टेटस शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें उसने लिखा है  (5 लोग मरने वाले हैं, मैं तुम्हें जल्द ही दिखाऊंगा)। इसके साथ ही उसने लिखा था कि इंसान हमेशा दो लोगों से हार जाता है। एक अपने परिवार से, दूसरा अपनी पसंद के इंसान से। पुलिस के मुताबिक, चंदन के एक जिगरी दोस्त ने ये भी बताया कि चंदन पूनम से शादी करना चाहता था। पूनम उससे संबंध तो चाहती थी, लेकिन शादी से इनकार कर दी थी। ऐसे में चंदन उससे नाराज रहने लगा।

 

admin

Related Posts

योग्यता आधारित भर्ती से बदली यूपी की तस्वीर, 9 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

 लखनऊ यूपी में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग…

पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए, नोएडा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरू, जानें किराया

 ग्रेटर नोएडा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत की आधिकारिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल