रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन

 भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेल मंत्रालय के अधीन टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन (CEN No. 02/2026) जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों में टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के कुल 6,565 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस आगामी भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवार रेलवे के आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी। फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता
टेक्नीशियन ग्रेड-।- योग्यता – बीएससी (फिजिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस या आईटी या इंस्ट्रियूमेंटेशन/ बीई या बीटेक / तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा)

टेक्नीशियन ग्रेड-III- योग्यता – 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट

टेक्नीशियन ग्रेड-III (एस एंड टी) पद के लिए 10वीं, आईटीआई व फिजिक्स व मैथ् पास मांगी गई है।

आयु सीमा
1. टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है।

2. टेक्नीशियन ग्रेड III पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

3. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार बनाकर की जाएगी।

4. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

सैलरी
1. टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल पर उम्मीदवारों को 7th CPC पे लेवल 5 के अनुसार हर महीने 29,200 रुपये दिए जाएंगे।

2. टेक्नीशियन ग्रेड III पर उम्मीदवारों को 7th CPC पे लेवल 2 के अनुसार हर महीने 19,900 रुपये दिए जाएंगे।

आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 500 रुपये। सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके 400 रुपये लौटा दिए जाएंगे।

एससी, एसटी, महिला, ईबीसी, दिव्यांग- 250 रुपये । सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके पूरे 250 रुपये लौटा दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया का नियम: आधार लिंकिंग अनिवार्य
आरआरबी टेक्नीशियन 2026 के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होगी— कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षा।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को एक विशेष हिदायत दी है कि आवेदन फॉर्म भरते समय वे अपनी पर्सनल डिटेल्स को कक्षा 10वीं के सर्टिफिकेट से पूरी तरह मैच करें। साथ ही, फॉर्म जमा करने से पहले आधार कार्ड लिंकिंग अनिवार्य होगी। उम्मीदवार प्रत्येक पे-लेवल के लिए केवल एक ही आरआरबी जोन से आवेदन कर सकते हैं; एक से अधिक आवेदन पाए जाने पर फॉर्म को पूरी तरह निरस्त कर दिया जाएगा। विस्तृत ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द ही क्षेत्रीय वेबसाइटों पर लाइव होगी।

admin

Related Posts

राजस्थान में 9 हजार पदों पर भर्ती का बड़ा मौका, युवाओं में खुशी की लहर

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. राज्य में जल्द ही करीब 9 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू…

बिहार में 14,101 पदों पर बंपर भर्ती: BPSC, BPSSC और रेलवे में आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी की चाहत रखे प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए तीन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) और रेलवे में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?