बिहार में 14,101 पदों पर बंपर भर्ती: BPSC, BPSSC और रेलवे में आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी की चाहत रखे प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए तीन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) और रेलवे में नियुक्ति की जाएगी।

तीनों विभागों को मिलाकर पांच परीक्षाओं से कुल 14101 पदों पर बहाली होगी। बीपीएससी 72वीं से 1186, बीपीएसएससी की अधिनायक अनुदेशक से 122 पर बहाली होगी।

इसी तरह सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) से 22, रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट से 11 हजार 127 और अप्रेंटिस से 1644 रिक्तियों का पूर्ण किया जाएगा।

अधिनायक अनुदेशक के 122 पदों पर बहाली
बीपीएसएससी की ओर से गृह विभाग के अंतर्गत अधिनायक अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 122 पदों पर चयन किया जाएगा, जिसके लिए वेतनमान लेवल-4 निर्धारित है।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नौ जून है।

इसी विभाग में सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के 22 रिक्त पदों के लिए 21 मई से वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत होगी।

इच्छुक छात्र 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उम्र की गणना 01.08.2025 के आधार पर की जाएगी।

असिस्‍टेंट लोको पायलट का 14 जून तक आवेदन
असिस्टेंट लोको पायलट के लिए 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान के लिए छात्रों को 16 जून तक का समय दिया गया है, जबकि आवेदन पत्र में सुधार के लिए 17 से 26 जून तक अवसर रहेगा।

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए आयु सीमा एक जुलाई 2026 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अभ्यर्थी को ए-1 मेडिकल मानक को पूरा करना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड (https://www.rrbcdg.gov.in/) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

बीपीएससी 72वीं के 1230 पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को होगा।

 

admin

Related Posts

अमेरिका में पढ़ाई का सपना: जानें क्यों रिजेक्ट हो रहा है स्टूडेंट वीजा

 अमेरिका में अगस्त में फॉल इनटेक के लिए क्लास शुरू हो जाएंगी। जिन भारतीय छात्रों को एडमिशन मिल चुका है, वो अब फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कोई…

ब्रिटेन में पढ़ाई के दौरान भारतीय छात्रों को किन 10 गलतियों से बचना चाहिए

 ब्रिटेन में इस साल हजारों भारतीय छात्र हायर एजुकेशन के लिए जाएंगे। अंग्रेजों का ये देश भारतीयों के बीच दशकों से हायर एजुकेशन के लिए पॉपुलर रहा है। इसके पीछे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक