UP पंचायत चुनाव में देरी तय! आरक्षण प्रक्रिया में लगेंगे 9 महीने से ज्यादा

 लखनऊ

 कैबिनेट द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का निर्णय लिए जाने के साथ ही पंचायत चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। आयोग की सिफारिशें आने, सीटों का आरक्षण तय किए जाने और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया में ही नौ महीने से अधिक समय लगेंगे। जब ये प्रक्रियाएं पूरी होंगी उस समय प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान का समय रहेगा। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव अब विधान सभा चुनाव के बाद ही कराए जा सकेंगे।

आयोग के गठन का निर्णय लिए जाने के साथ ही सरकार अब हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में आयोग के गठन को लेकर चल रही सुनवाई में अपना पक्ष रखेगी, सुनवाई की तिथि 19 मई निर्धारित है।

वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल में चार चरणों में कराए गए थे। दो मई को मतों की गिनती हुई थी।26 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक हुई थी, जबकि जुलाई में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठकें हुई थीं। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक पंचायत चुनाव से पूर्व ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया जाना जरूरी है, जिसे सोमवार को कैबिनेट से स्वीकृति मिली।

पिछड़ा वर्ग आयोग को सिफारिशें देने के लिए छह माह का समय दिया गया है। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सीटों का आरक्षण तय करने के लिए विभाग को दो महीने का समय चाहिए। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 35 से 40 चाहिए। इन तीनों प्रक्रियाओं में ही नौ माह से अधिक समय निकल जाएगा, तब तक फरवरी आ जाएगा।

फरवरी में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान की तिथियां होने की संभावना है। मार्च में मतों की गणना और उसके बाद सरकार का गठन होगा। इस तरह मार्च तक पंचायत चुनाव होने के कोई आसार नहीं बन रहे हैं।

नई सरकार के गठन के बाद यदि तत्काल पंचायत चुनाव के लिए मतदान कराए जाएं तो चुनी गई पंचायतों की पहली बैठक कराने में मई-जून आ जाएगा। इस प्रकार पूरे एक साल विलंब से पंचायत चुनाव होगी। तब तक पंचायतों का कामकाज प्रशासक अथवा प्रशासक समिति के हाथ में रह सकता है।

पंचायत चुनाव वर्ष 2021: 15, 19, 26 और 29 अप्रैल को हुआ था मतदान, दो मई को हुई थी गिनती
विधान सभा चुनाव वर्ष 2022: 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों मतदान और 10 मार्च को हुई थी गणना

इन तिथियों को समाप्त हो रहा है पंचायतों का कार्यकाल
ग्राम पंचायतें-26 मई
क्षेत्र पंचायतें- 19 जुलाई
जिला पंचायतें- 11 जुलाई

admin

Related Posts

पूर्वांचल में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, मीरजापुर में खुलेगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी

मीरजापुर में सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना को मिली मंजूरी लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अंतर्गत निजी…

बच्चों को छुई-मुई न बनाएं, उन्हें मजबूत, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है: मुख्यमंत्री

20,000 नए शिक्षक व अनुदेशक बेसिक शिक्षा के कायाकल्प को बनाएंगे और मजबूत: सीएम योगी 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने बढ़े मानदेय और स्वास्थ्य सुरक्षा सुविधा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न