एक दुल्हन और नौ दूल्हे: पहले 8 से हो चुके थे फेरे, चौंकाने वाली कहानी दुल्हन की अनोखी शादी: पहले 8 दूल्हों संग हो चुके फेरे, अब नौवां शादी का हैरान कर देने वाला सच: एक लड़की और नौ दूल्हे, पहले 8 हो चुके फे

बीड

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में फर्जी शादी कराकर युवाओं को लूटने वाला एक बड़ा गैंग सामने आया है. इस गैंग ने ग्रामीण इलाकों के कई युवाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया. ताजा मामला गेवराई तहसील के उमापुर गांव से सामने आया है, जहां एक युवती ने आठ बार शादी करने के बाद नौवीं बार उमापुर के एक युवक को अपने जाल में फंसाया और उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। 

उमापुर के रहने वाले युवक की शादी के लिए कुछ एजेंटों ने मध्यस्थता की. शादी तय करने के नाम पर युवक से लाखों रुपये लिए गए. इसके बाद बाकायदा शादी हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद दुल्हन और उसके साथ आए एजेंटों का असली चेहरा सामने आ गया. जांच में यह खुलासा हुआ कि जिस लड़की से युवक की शादी हुई, वह पहले आठ अलग-अलग लोगों से शादी कर चुकी थी. हर बार यह गैंग शादी के कुछ दिनों बाद पैसे और जेवर लेकर फरार हो जाता था। 

इस धोखाधड़ी का शिकार हुआ उमापुर का युवक अब परेशान हो रहा है. उसने इस मामले की शिकायत एसपी से की. एसपी को जो एप्लिकेशन युवक ने दिया है, उसमें कहा है कि मेरे साथ लाखों की धोखाधड़ी हुई है. अब मेरे सामने कोई रास्ता नहीं बचा है. मुझे न्याय चाहिए। 

युवक ने कहा कि उसे अंधेरे में रखकर शादी कराई गई थी. जिस युवती से शादी हुई, उसकी यह नौवीं शादी थी. इस पूरे मामले को लेकर चकलांबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है. युवक का कहना है कि दुल्हन एक और दूल्हे अनेक बनाकर यह गिरोह युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। 

यह गैंग खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के उन युवकों को निशाना बनाता था, जिन्हें शादी के लिए दुल्हन ढूंढने में परेशानी होती है. यह गैंग एजेंटों के जरिए युवकों को निशाना बनाया जाता है. गरीबी का हवाला देकर लाखों रुपये वसूले जाते हैं और शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन गायब हो जाती है. शिकायत के आधार पर पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। 

admin

Related Posts

ट्रंप बनाम बाइडन,चीन यात्रा के बाद अमेरिका की नीतियों और वैश्विक संबंधों पर नया विवाद

 नई दिल्ली  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपनी बीजिंग यात्रा के आखिरी दिन यह दावा किया कि चीनी नेता शी चिनफिंग ने उन्हें कई शानदार सफलताओं पर बधाई दी है।…

इबोला वायरस का बढ़ता खतरा: कांगो में संक्रमण से हालात गंभीर, स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली एक दूसरे से फैलने वाला खतरनाक इबोला वायरस इन दिनों रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में अपना कहर ढा रहा है। जानकारी के मुताबिक इबोला वायरस से संक्रिमत करीब 65…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर