वैशाख पूर्णिमा का महत्व: बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा और दान का विशेष फल

 बौद्ध धर्म में भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव बुद्ध पूर्णिमा के रूप में बड़े श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. यह दिन न सिर्फ उनके जन्म का प्रतीक है, बल्कि ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से भी जुड़ा माना जाता है. इसलिए बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह तिथि अत्यंत पवित्र मानी जाती है. इस दिन लोग भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर मोक्ष और शांति की कामना करते हैं.

हिंदू धर्म में इस दिन वैशाख पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. इसलिए, इस दिन स्नान-दान करना भी शुभ माना जाता है. क्योंकि, यह पूर्णिमा हिंदू धर्म में भी बहुत ही खास मानी जाती है. इस शुभ दिन गौतम बुद्ध के साथ श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना करना भी शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा  की क्या तिथि रहेगी और क्या स्नान-दान का मुहूर्त रहेगा.

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की तिथि 30 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 1 मई को रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा. इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 6 बजकर 52 मिनट पर होगा.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का मुहूर्त सुबह 4 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. इस दौरान किया गया स्नान-दान शास्त्रों में बहुत ही शक्तिशाली बताया गया है और इसके बाद किया गया स्नान राक्षस स्नान कहलाता है. इसलिए, कोशिश करें कि इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में ही स्नान करें.

बुद्ध पूर्णिमा ऐसे करें पूजन
बुद्ध पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है. भगवान बुद्ध को खीर का भोग अर्पित किया जाता है. इसके बाद प्रसाद को लोगों में बांटना शुभ माना जाता है. ध्यान, शांति और सेवा भाव पर विशेष जोर दिया जाता है.

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व
मान्यता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध को बोधि प्राप्त हुआ था, इसलिए इसे उनका 'आध्यात्मिक पुनर्जन्म' भी कहा जाता है. इस दिन स्नान, दान और ध्यान करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और पापों से मुक्ति मिलती है.

बुद्ध पूर्णिमा की कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान बुद्ध का जन्म सिद्धार्थ के रूप में एक राजघराने में हुआ था. राजसी जीवन त्यागकर उन्होंने सत्य की खोज के लिए कठिन तपस्या की. वर्षों की साधना के बाद वैशाख पूर्णिमा के दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे “बुद्ध” कहलाए.

क्या दान करना चाहिए?
इस दिन जरूरतमंदों को दान करने से कई गुना पुण्य प्राप्त होता है.
– चावल, दाल, आटा, नमक
– सब्जियां और भोजन सामग्री
– वस्त्र या जरूरत की चीजें

अगर संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान कर पूजा करने के बाद दान करना और भी फलदायी माना जाता है.

admin

Related Posts

मई 2026 में बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, मिथुन सहित 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष के नजरिए से मई का महीना बेहद खास माना जा रहा है. यह महीना कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है. दरअसल, मई महीने के…

2 मई राशिफल: किन राशियों के लिए दिन शुभ, किन्हें मिलेगा चुनौती भरा समय

मेष राशि- आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। किसी पुराने काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार

महिला डॉक्टरों की गोपनीय रिकॉर्डिंग का खुलासा, बाथरूम में कैमरा लगाने पर 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
महिला डॉक्टरों की गोपनीय रिकॉर्डिंग का खुलासा, बाथरूम में कैमरा लगाने पर 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके और हार्दिक की मुंबई इंडियंस की जंग

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके और हार्दिक की मुंबई इंडियंस की जंग

सेमीफाइनल में पोटापोवा का सामना मार्ता कोस्ट्युक से होगा, शानदार खेल से छाई रही

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल में पोटापोवा का सामना मार्ता कोस्ट्युक से होगा, शानदार खेल से छाई रही