रेलवे का डिजिटल कदम, प्रयागराज जंक्शन समेत प्रमुख स्टेशनों पर शुरू होगी कुली बुकिंग सुविधा

प्रयागराज

रेलवे स्टेशनों पर अब आपको कुली के लिए इधर-उधर भटकने या उनके साथ रेट को लेकर मोलभाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल देश में पहली बार कुलियों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस पहल से यात्रियों को ओवर चार्जिंग की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।

नई व्यवस्था के लागू होने के बाद यात्री रेलवे के अधिकृत एप या वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन के आगमन या प्रस्थान के समय के अनुसार कुली को पहले से ही बुक कर सकेंगे। जैसे ही यात्री स्टेशन पहुंचेगा, बुक किया गया कुली निर्धारित स्थान पर मौजूद रहेगा। इस सेवा के लिए एक पारदर्शी डिजिटल भुगतान प्रणाली विकसित की जा रही है, जिससे यात्रियों को पहले से पता होगा कि उन्हें कितना शुल्क देना है।

मनमाना किराया वसूलने की अक्सर रहती है शिकायत
अक्सर देखा जाता है कि त्योहारों या भीड़भाड़ के समय कुछ कुली यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं, जिससे यात्रियों और कुलियों के बीच विवाद की स्थिति भी पैदा होती है। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम शुरू होने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से न केवल यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा, बल्कि कुलियों के काम में भी अनुशासन और पारदर्शिता आएगी।

जंक्शन, छिवकी से होगी शुरुआत
यह सुविधा शुरुआत में मंडल के प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, इटावा, अलीगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर लागू की जाएगी। इसके सफल ट्रायल के बाद इसे अन्य मंडल के स्टेशनों में विस्तार देने की योजना है। सीनियर डीसीएम हरिमोहन का कहना है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देना ही हमारा लक्ष्य है। यात्री कुलियों की ऑन लाइन बुकिंग कर सके इस दिशा में तैयारी की जा रही है।

 

admin

Related Posts

लखनऊ में 4500 बच्चों का RTE प्रवेश अटका, स्कूलों को नोटिस जारी

लखनऊ राजधानी के नामी विद्यालय शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2020 (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब बच्चों को प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट…

व्यापार पर भारी पड़ी एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी, छोटे उद्योगों और रोजगार पर असर की आशंका

लखनऊ व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की कीमत में एकमुश्त 993 रुपये की बढ़ोतरी ने उद्योगों और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। माहभर में ही दूसरी बार कीमत बढ़ने का असर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार

महिला डॉक्टरों की गोपनीय रिकॉर्डिंग का खुलासा, बाथरूम में कैमरा लगाने पर 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
महिला डॉक्टरों की गोपनीय रिकॉर्डिंग का खुलासा, बाथरूम में कैमरा लगाने पर 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके और हार्दिक की मुंबई इंडियंस की जंग

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके और हार्दिक की मुंबई इंडियंस की जंग

सेमीफाइनल में पोटापोवा का सामना मार्ता कोस्ट्युक से होगा, शानदार खेल से छाई रही

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल में पोटापोवा का सामना मार्ता कोस्ट्युक से होगा, शानदार खेल से छाई रही