बीईसीआईएल में मेडिकल लैब तकनीशियन और अन्य 28 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 27 अप्रैल

नई दिल्ली
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बीईसीआईएल ने मेडिकल लैब तकनीशियन (एमएलटी) समेत कुल 28 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। बीईसीआईएल ने जिन 28 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें मेडिकल लैब तकनीशियन (एमएलटी) के 26 और पर्फ्युजनिस्ट के 2 पद शामिल हैं। बीईसीआईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 6 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी; बीएससी डिग्री और कम से कम एक वर्ष के नैदानिक ​​परफ्यूजन अनुभव वाले केंद्र में प्रशिक्षण के बाद परफ्यूजन टेक्नोलॉजी में प्रमाणन होना चाहिए। वहीं, हीमोडायलिसिस यूनिट में डिग्री प्राप्त करने के बाद 1 वर्ष का अनुभव; क्लिनिकल परफ्यूजन में कार्य अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 13 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,710 रुपए प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 295 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल), बीईसीआईएल भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा- 201307 (उत्तर प्रदेश)' पते पर डाक कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

 

admin

Related Posts

मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन की नई व्यवस्था, कम नंबर वाले छात्रों के लिए बढ़ेंगी चुनौतियां

भोपाल  मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन की प्लानिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशी की खबर है. नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जनरल नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट यानी…

महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका: सहायक नर्स मिडवाइफ के 51 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई

 पोर्ट ब्लेयर अंडमान और निकोबार स्वास्थ्य विभाग ने महिला उम्मीदवारों के लिए सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम)-समूह 'सी' (गैर-मंत्रालयी) के कुल 51 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 0 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 2 views
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर