साल के आखिरी दिन भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6 की तीव्रता दर्ज

नई दिल्ली 
एक तरफ जहां पूरी दुनिया नए साल के जश्न की तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर जापान में भूकंप से धरती हिल गई है। नए साल की पूर्व संध्या पर जापान में छह रिक्टर स्केल का भूकंप आया है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, बुधवार, 31 दिसंबर को जापान के नोडा शहर में 6 तीव्रता का भूकंप आया।

USGS ने बताया कि भूकंप नोडा से करीब 91 किलोमीटर पूर्व में आया और इसकी गहराई 19.3 किलोमीटर थी। भूकंप को लेकर राहतभरी बात यह रही कि किसी भी नुकसान या जान-माल के नुकसान की तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा, नए साल की पूर्व संध्या पर दिन में पहले तिब्बत में दोपहर के समय 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 3.26 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

इससे पहले नौ दिसंबर को उत्तरी जापान में देर रात 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके कारण 33 लोग घायल हो गए और प्रशांत महासागर के तटवर्ती इलाकों में सुनामी आ गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि 33 लोग घायल हुए हैं जिनमें एक गंभीर रूप से घायल है। सार्वजनिक प्रसारक ‘एनएचके की खबर के अनुसार, अधिकतर लोग वस्तुएं गिरने के कारण घायल हुए।

जापान के मुख्य होन्शू द्वीप के सबसे उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में रात लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर भूकंप आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी तथा कहा कि यह सतह से 44 किलोमीटर (27 मील) नीचे आया। आओमोरी प्रांत के हाचिनोहे शहर में एक दुकान के मालिक नोबुओ यामादा ने एनएचके से कहा, ‘‘मैंने कभी इतना भीषण भूकंप नहीं देखा।’’ इसके भीषण भूकंप के बाद जापान में कई अन्य भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं।

admin

Related Posts

दिल्ली-लखनऊ में मौसम की मार, यात्रियों को घंटों की देरी का सामना

नई दिल्ली नई दिल्ली में रविवार-सोमवार की रात को खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस आपात स्थिति के चलते दिल्ली जाने वाले…

महिलाओं को नहीं भाया ‘पिंक सहेली कार्ड’, उपयोग केवल 6% तक सीमित

नई दिल्ली दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना फिलहाल उम्मीदों पर खरी नहीं उतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य