गंजेपन से छुटकारा चाहिए? तो जानिए चंपी करने का सही तरीका, सिर्फ तेल लगाना नहीं है काफी

बाल झड़ना और सिर पर गंजेपन की समस्या आजकल बहुत नॉर्मल बात हो गई है। इसका कारण स्ट्रेस, पॉल्यूशन, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, असंतुलित खान-पान और हार्मोनल बदलाव हो सकता है।

जब बाल लगातार गिरने लगते हैं तो गंजेपन की समस्या हो सकती है, जो पर्सनैलिटी और सेल्फ कॉन्फिडेंस दोनों को प्रभावित करती हैं। जबकि सही देखभाल और घरेलू उपायों से बालों की ग्रोथ को फिर से बढ़ाया जा सकता है।

इसके लिए सबसे असरदार और सुरक्षित तरीका है तेल की मालिश (Hair Massage)। तेल की मालिश न केवल खोपड़ी को पोषण देती है, बल्कि जड़ों को मजबूत करती है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर नए बालों के उगने में मदद करती है। आइए जानते हैं तेल की मालिश करने का सही तरीका और इसके फायदों के बारे में।

कैसे करें बालों की मालिश?

    सही तेल का चुनें- बालों की नई ग्रोथ के लिए कुछ तेल खासतौर से फायदेमंद होते हैं,जैसे कि-
    भृंगराज तेल- इसे आयुर्वेद में "केशराज" यानी बालों का राजा कहा गया है। यह जड़ों को मजबूत कर नए बाल उगाने में मदद करता है।
    कैस्टर ऑयल- इसमें राइसिनोलिक एसिड होता है, जो बालों की जड़ों को स्टीमूलेट कर तेजी से ग्रोथ बढ़ाता है।
    नारियल तेल- यह खोपड़ी को गहराई तक पोषण देकर सूखापन और डैंड्रफ को रोकता है।
    रोजमेरी ऑयल-यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों के पोर्स को एक्टिव करता है।

    तेल को गुनगुना करना- मालिश से पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें। गुनगुना तेल स्कैल्प में गहराई तक आसानी से पहुंचता है। इससे जड़ों तक पोषण पहुंचता है और बालों के विकास में मदद मिलती है।
    मालिश की तकनीक- उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से स्कैल्प पर गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें। कम से कम 10–15 मिनट तक मालिश करें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन तेज हो। लेकिन ध्यान रहे, ज्यादा दबाव न डालें, वरना जड़ें कमजोर हो सकती हैं।
    लगाने का सही समय- तेल की मालिश रात में करना सबसे अच्छा है। पूरी रात तेल स्कैल्प में रहकर काम करता है और जड़ों को मजबूती देता है। अगली सुबह माइल्ड शैम्पू से वॉश करें।
    नियमितता- बाल उगने में समय लगता है। इसलिए तेल की मालिश हफ्ते में कम से कम 3-4 बार करें। लगातार 2-3 महीने तक नियमित रूप से करने पर परिणाम दिख सकते हैं।
    एक्स्ट्रा केयर- डाइट में प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 और विटामिन-ई से भरपूर फूड्स शामिल करें। इसके साथ ही पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करने के लिए योग व ध्यान करें।

 

admin

Related Posts

नौतपा में हेल्थ अलर्ट: सुबह 9 बजे के बाद अंडा खाना पड़ सकता है भारी

नौतपा शुरू हो चुके हैं और इन दिनों सुबह 7-8 बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगती है. पारा 40 से 45 डिग्री को पार कर रहा है और…

OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, लॉन्च के बाद कीमत में 6,000 रुपये तक बढ़ोतरी

वनप्लस इंडिया ने भारत में कुछ दिन पहले ही OnePlus Nord 6 को लॉन्च किया था और अब इस हैंडसेट की कीमत में इजाफा कर दिया गया है. अप्रैल महीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला