Xiaomi 17 Ultra: Leica ब्रैंडिंग और 200MP कैमरा के साथ होगा जल्द लॉन्च

नई दिल्ली

लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके डिजाइन की झलक भी दिखा दी है। डिजाइन के मामले में यह फोन काफी हद तक अपने पिछले मॉडल जैसा है, खासकर पीछे की तरफ दिया गया बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल। कैमरा और फोटोग्राफी इस फोन के सबसे बड़े हाइलाइट्स माने जा रहे हैं, जिसे Leica के साथ मिलकर और बेहतर बनाया गया है। इस फोन से क्लिक किया गया एक फोटो सैंपल भी इंटरनेट पर सामने आया है।

चीन में कब लॉन्च होगा Xiaomi 17 Ultra
Xiaomi ने Weibo पर पोस्ट के जरिए बताया कि Xiaomi 17 Ultra को चीन में 25 दिसंबर शाम 7 बजे (भारतीय समय अनुसार 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इशारों में बताया है कि फोन में नया टेलीफोटो ऑप्टिकल सिस्मट मिलेगा जो कि लो-लाइट फोटोग्राफी में यह एक “बड़ा जंप” देगा। हालांकि, अभी तक इसके सभी फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया गया है।

Xiaomi 17 Ultra का डिजाइन, रंग और डिस्प्ले
Xiaomi 17 Ultra के टीजर इमेज में फोन के ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं, जिनका डिजाइन Xiaomi 15 Ultra से काफी मिलता-जुलता है। इस फोन में पीछे की तरफ बड़ा सर्कुलर कैमरा आइलैंड मिलेगा, जिसके अंदर Leica ब्रांडिंग दिखाई देती है।

इसके अलावा एक वीडियो में Xiaomi 17 Ultra का नया Starry Sky Green कलर वेरिएंट भी दिखाया गया है। Xiaomi प्रेसिडेंट Lu Weibing के मुताबिक, इसमें ऐसे ore particles हैं जो तारों भरे आसमान जैसा लुक देते हैं। इस वेरिएंट में पुराने iPhone जैसे सेगमेंटेड और गोल वॉल्यूम बटन मिलेंगे। इसके अलावा इसमें बड़ा फ्लैट डिस्प्ले भी दिया गया है।

Xiaomi 17 Ultra की कैमरा, मोटाई और अन्य स्पेसिफिकेशन
कंपनी का दावा है कि 8.29mm मोटाई के साथ Xiaomi 17 Ultra अब तक का सबसे पतला Ultra मॉडल होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा। बता दें कि Xiaomi 15 Ultra भी अपने कैमरा के लिए खास तौर पर पॉपुलर हुआ था।

कैमरा ही आने वाले इस फ्लैगशिप फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट होगा। इसमें 1-इंच OmniVision OV50X सेंसर और Leica-ब्रांडेड 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। सेंसर का अपर्चर f/1.67 है, जो कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने में मदद करेगा। लॉन्च के करीब आते-आते इसके और फीचर्स सामने आने की उम्मीद है।

admin

Related Posts

WhatsApp में आएगा कमाल का अपडेट, बिना नंबर दिखाए कर सकेंगे चैट?

नई दिल्ली WhatsApp पर किसी से बातचीत करने के लिए फिलहाल उनके फोन नंबर की जरूरत होती है. कंपनी अब इसे बदल रही है. ये फीचर कुछ यूजर्स को मिल…

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर फिशिंग स्कैम, पंजाब पुलिस ने जारी की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला