26 दिसंबर को लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन, 16GB रैम और 10,000mAh बैटरी की खूबियों के साथ

नई दिल्ली

Honor Win स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आ गई है। फोन 26 दिसंबर, 2025 को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने इस नए फोन के कुछ फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं। स्मार्टफोन को तगड़े स्पेसिफिकेशन के साथ लाया जा रहा है। हालांकि, इसमें दी जाने वाली बैटरी सबका ध्यान खींच रही है। फोन में 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इतना ही नहीं, Honor ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि Honor Win में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह प्रोसेसर बहुत पावरफुल है। इससे फोन तेज और स्मूथ चलाता है। पूरी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

हेवी गेम्स खेलने से भी नहीं आएगी दिक्कत
Honor के इस स्मार्टफोन को चीन में 26 दिसंबर, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। भारत समेत अन्य मार्केट में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इस स्मार्टफोन में LPDDR5x Ultra RAM का मिलेगी, जिसकी स्पीड 10.7Gbps तक होगी। यह RAM फोन को मल्टीटास्किंग और हेवी ऐप्स चलाने में मदद करेगी। इसके साथ UFS 4.1 स्टोरेज भी मिलेगा, जिससे ऐप्स और फाइल्स जल्दी लोड होंगी। Honor Win में 10,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह बैटरी फोन को लंबे समय तक चलाने में मदद करेगी, ताकि आपको बार-बार चार्ज करने की चिंता न हो।

लीक रिपोर्ट की मानें तो Honor Win में 16GB RAM और 16GB वर्चुअल RAM भी मिल सकती है। Honor का कहना है कि इस फोन पर बिना किसी रुकावट या फ्रेम ड्रॉप के 5 घंटे तक लगातार हेवी गेम्स खेल सकते हैं।

फोन में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले
हाल ही में लीक हुई तस्वीरों से पता चला है कि इस फोन में 6.83 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा। इसकी रिफ्रेश रेट 185Hz है। फोन की मोटाई 1.4mm होगी। Digital Chat Station नाम के जाने-माने टिप्सटर के अनुसार, Honor Win में मिलने वाली 10,000mAh की बैटरी 100W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसका मतलब है कि फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाएगा।

कैमरे की बात करें तो, Honor Win में 50MP का ट्रिपल-कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें एक टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा। Honor ने यह भी बताया है कि Win सीरीज ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में उपलब्ध होगी। आने वाले हफ्तों में इसके और भी स्पेसिफिकेशन्स सामने आएंगे।

admin

Related Posts

नौतपा में हेल्थ अलर्ट: सुबह 9 बजे के बाद अंडा खाना पड़ सकता है भारी

नौतपा शुरू हो चुके हैं और इन दिनों सुबह 7-8 बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगती है. पारा 40 से 45 डिग्री को पार कर रहा है और…

OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, लॉन्च के बाद कीमत में 6,000 रुपये तक बढ़ोतरी

वनप्लस इंडिया ने भारत में कुछ दिन पहले ही OnePlus Nord 6 को लॉन्च किया था और अब इस हैंडसेट की कीमत में इजाफा कर दिया गया है. अप्रैल महीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला