IPL 2026: बेंगलुरु में मैच की मेजबानी अटकी, स्टेडियम को चाहिए विशेषज्ञों की मंजूरी

बेंगलुरु

इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. इस दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग इंजर्ड हुए थे.

इस हादसे की जांच के लिए जस्टिस जॉन माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग बनाया गया था, जिसने रिपोर्ट तैयार की. कर्नाटक कैबिनेट ने इस रिपोर्ट को मंजूरी दी थी, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे. रिपोर्ट में कहा गया था कि स्टेडियम की मौजूदा संरचना भीड़ वाले बड़े आयोजनों के लिए खतरनाक है. एंट्री और एग्जिट गेट पर्याप्त नहीं, जिससे आकस्मिक स्थितियों में भगदड़ की आशंका बढ़ती है.

रिपोर्ट में बताया गया था कि स्टेडियम के पास अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले इमरजेंसी निकासी प्लान मौजूद नहीं हैं. स्टेडियम के आसपास की सड़कें अत्यधिक व्यस्त रहती हैं, जिससे आपात स्थितियों में फोर्स की मूवमेंट बाधित होती है. पार्किंग स्पेस बेहद सीमित है जिससे लोग सड़क पर रुकते हैं और भीड़ नियंत्रण बिगड़ता है. रिपोर्ट में साफ कहा गया था कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की वर्तमान स्थिति में बड़े आयोजन कराना जोखिम भरा है और दर्शकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.

क्या अब IPL मैच भी बेंगलुरु में नहीं होंगे?
इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले नहीं हो पाए थे. उन मैचों को नवी मुंबई शिफ्ट कर दिया गया था. अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान बेंगलुरु में मैच होंगे या नहीं, इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. राज्य सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम को 'फिटनेस टेस्ट' पास करने का आदेश दिया है.

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को नोटिस भेजा है. केएससीए को NABL-प्रमाणित विशेषज्ञों से स्ट्रक्चरल सेफ्टी रिपोर्ट जमा करनी होगी. 17 एकड़ में फैला यह स्टेडियम PWD की लीज पर बना है, इसलिए सरकार इसे पूरी तरह सुरक्षित साबित करने की मांग कर रही है.

केवल तब ही IPL मैचों की अनुमति मिलेगी, जब विशेषज्ञ स्टेडियम की संरचनात्मक सुरक्षा को प्रमाणित करेंगे. अगर स्टेडियम फिटनेस टेस्ट में फेल होता है, तो आरसीबी अपने घरेलू मैच बेंगलुरु के बाहर खेलने के लिए मजबूर भी हो सकती है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15 मार्च को शुरू होने की संभावना है और इसका खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है. आईपीएल सीजन से पहले खिलाड़ियों की मिनी नीलामी भी होनी है. मिनी निलामी इस साल 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित की जाएगी.

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी