बड़ा अपडेट: भस्म आरती ऑनलाइन बुकिंग होगी बंद, दर्शन के लिए अपनानी होगी नई व्यवस्था

उज्जैन 
उज्जैन के राजाधिराज भगवान महाकाल के दरबार में बीते साल को अलविदा और आने वाले साल का वेलकम करने देशभर से श्रद्धालु आएंगे। मंदिर प्रशासन का अनुमान है, इन दिनों करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकाल की नगरी में पहुंचेंगे। सभी को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। साथ ही भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग 25 दिसंबर से बंद रहेगी। इस दौरान ऑफलाइन व्यवस्था के तहत एंट्री मिलेगी। एक दिन पहले आकर फॉर्म भरने होंगे, अनुमति दर्शनार्थियों की संख्या के आधार पर ही मिल सकेगी। कोई भक्त निराश न लौटे, इसके लिए भस्म आरती में चलायमान दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।

महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे 10 लाख भक्त
सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि महाकाल मंदिर में नए साल को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अनुमान है कि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक करीब 10 लाख भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए दर्शन का नया प्लान तैयार किया जा रहा है। इसकी शुरुआत भस्म आरती की आनलाइन बुकिंग सुविधा को ब्लाक करने के साथ हो गई है। भस्म आरती दर्शन व्यवस्था प्रभारी व सहायक प्रशासक फलवाडिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नए साल में भस्म आरती दर्शन को लेकर काफी देखा जा रहा है।
 
चारधाम से लगेगी कतार
पिछले कुछ सालों से नए साल में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन चारधाम मंदिर के सामने से कतार लगाने का कार्य करता आ रहा है। संभवत: इस बार भी नए साल में वही दर्शन व्यवस्था लागू रहेगी। दर्शनार्थियों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ के रास्ते श्रीमहाकाल महालोक होते हुए मंदिर(Mahakal Temple Ujjain) में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु गणेश व कार्तिकेय मंडप से दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं को दी जाने वाली अनुमति व्यवस्था भी स्थगित रहेगी।

admin

Related Posts

देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर में जल गंगा जल संवर्धन अभियान का किया उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से जल गंगा जल संवर्धन अभियान का किया शुभारंभ मंदिर परिसर में प्याऊ का लोकार्पण, जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर…

पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में योगदान महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बयान

पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहे स्व. पं. दुबे की 130वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru