IIT JAM 2026: कल है आवेदन की अंतिम तिथि, ऐसे भरें फॉर्म ऑनलाइन

आईआईटी बॉम्बे की ओर से जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2026 के लिए कल 20 अक्टूबर 2025 को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को jam2026.iitb.ac.in पर जाना होगा। JAM 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी। यह परीक्षा 15 फरवरी, 2026 में होगी। जिन भी छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2026- 27 के लिए चयनित किए गए मास्टर्स प्रोग्रामों में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को JAM 2026 की परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा के लिए छात्रों की आयु सीमा को नहीं रखा गया है। जिन छात्रों ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है या वे 2026 में फाइनल परीक्षा देंगे, वे सभी छात्र JAM 2026 की परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें-

1. रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख- 5 सितंबर 2025

2. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि – 20 अक्टूबर 2025

3. एडमिट कार्ड- 5 जनवरी 2026

4. परीक्षा की तिथि- 15 फरवरी 2026

5. रिजल्ट की तिथि- 20 मार्च 2026 (संभावित)

JAM 2026 की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर द्वारा होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में गणित, केमेस्ट्री, और जियॉलॉजी की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में बायो- टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और स्टेटिक्स गणित का पेपर होगा। यह परीक्षा विभिन्न आईआईटी और टेक्निकल संस्थानों के मास्टर्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए लिए होती है, ये विभिन्न मास्टर्स प्रोग्राम हैं MSc, MSc (टेक) MSc (रिसर्च) MSc-MTech डुअल डिग्री, जॉइंट् MSc-PhD, MSc-PhD डुअल डिग्री कोर्स।

आईआईटी बॉम्बे सिर्फ JAM 2026 का आयोजन कराएगा, और जो संस्थान इसमें शामिल हैं, उनकी एडमिशन प्रक्रिया में सहायता करेगा। विभिन्न संस्थानों में एडमिशन के लिए केवल वही छात्र अप्लाई कर सकते हैं, जो JAM 2026 की परीक्षा पास करेंगे। हालांकि अभी सिर्फ परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया गया है।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार ‘JAM 2026 में छात्रों को एडमिशन भारत सरकार द्वारा तय की गई आरक्षण नीति के अनुसार और ऑल इंडिया रैंक के आधार पर दिया जाएगा। अकैडमिक प्रोग्रामों की सूची, सीटों की संख्या, छात्र की योग्यता, शैक्षणिक योग्यता, प्रत्येक प्रोग्राम के लिए इंस्टीट्यूट के ब्रोशर में उपलब्ध है। जो इंस्टीट्यूट के एडमिशन देने की नीति के अनुसार बदलाव के अधीन है।’

ज्यादा जानकार प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाना होगा।

 

admin

Related Posts

PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर से सक्रिय

PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर खुला भोपाल मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा–2025 के आवेदन पत्र में कॉलम 7.7…

MP बोर्ड अपडेट: 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से होंगी शुरू

 भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य शिक्षा केंद्र ने साफ किया है कि इस साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार