आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जमीनी स्तर पर असर दिखा रहीं हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल आम जनता की समस्याओं के समाधान का मजबूत माध्यम बन चुका है। डिजिटल तकनीक के जरिए शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण होने से लोगों का भरोसा सरकारी व्यवस्था पर बढ़ा है। खास बात यह है कि बुजुर्ग लाभार्थी घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर उसकी प्रगति की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं।

घर बैठे दर्ज हो रहीं शिकायतें

आईजीआरएस पोर्टल के जरिए लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर उसकी प्रगति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे सरकारी कार्यालयों के चक्कर कम हुए हैं और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन शिकायत प्रणाली के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। योगी सरकार की यह व्यवस्था सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे आम जनता को सीधे राहत मिल रही है।

वृद्धावस्था पेंशन और छात्रवृत्ति से जुड़े मामलों को मिल रही प्राथमिकता

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा है। इससे बुजुर्गों और छात्रों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए यह योजनाएं बड़ी राहत साबित हो रही हैं। विभाग की कोशिश है कि पात्र लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी या देरी का सामना न करना पड़े। 

14568 हेल्पलाइन बनी सहारा 

समाज कल्याण विभाग से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या योजना संबंधी जानकारी के लिए नागरिक 14568 समाज कल्याण हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति, पारिवारिक लाभ योजना समेत विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं का समाधान कराया जा सकता है।

admin

Related Posts

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति, मिर्जापुर में जिम जिहाद के अभियुक्तों के खिलाफ की गई गैंगस्टर की कार्रवाई

मिर्ज़ापुर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालो के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्यवाही कर रही है। मिर्ज़ापुर में जिम के माध्यम से अवैध…

जिला प्रशासन के प्रयासों से बिठूर की पारंपरिक माटीकला को मिल रही नई पहचान

लखनऊ/कानपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर पारंपरिक कला और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म