IND vs WI के नतीजों ने पलटा WTC का समीकरण, भारत की रैंकिंग में बड़ा उछाल

नई दिल्ली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारत ने घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज को एकतरफा तरीके से हराते हुए तीसरे स्थान पर मजबूती बनाई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया अभी भी अपराजित रहते हुए 100 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है. वहीं, इंग्लैंड और श्रीलंका टॉप-4 में बने हुए हैं, जबकि वेस्टइंडीज अब तक एक भी अंक हासिल नहीं कर पाई है.

भारत की दमदार वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 की ड्रॉ सीरीज के बाद भारत ने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में एक पारी और 140 रनों से जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी क्लीन स्वीप पूरा किया. इस जीत से भारत ने न केवल अपनी स्थिति मज़बूत की बल्कि 61.90 प्रतिशत अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया.

ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर, श्रीलंका दूसरे स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीनों टेस्ट मैचों में मात देकर अब तक 3 में से 3 मुकाबले जीते हैं. उन्होंने कुल 36 अंक हासिल किए हैं और 100% अंक प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर हैं. दूसरी ओर, श्रीलंका ने दो मुकाबलों में एक जीत और एक ड्रॉ हासिल कर 16 अंक जुटाए हैं और 66.67 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मुकाबलों में से दो जीते और दो हारे हैं जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा. इंग्लैंड के खाते में अब तक 26 अंक हैं और उनका प्रतिशत 43.33 है. वहीं, बांग्लादेश ने दो मुकाबलों में एक हार और एक ड्रॉ खेला है और मात्र 4 अंकों के साथ 16.67 प्रतिशत पर है.

वेस्टइंडीज की स्थिति फिलहाल सबसे खराब है. उन्होंने अब तक पांच टेस्ट खेले हैं और सभी में हार का सामना किया है. इस कारण उनके अंक 0 हैं और प्रतिशत भी 0.00 है. लगातार हार से टीम पर काफी दबाव बढ़ गया है.

वर्तमान WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल:

ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच में 3 जीत हासिल की है और तालिका में पहले पायदान पर है. जबकि श्रीलंका 2 में एक मैच जीता है और एक ड्रॉ रहा है. वह दूसरे पायदान पर है. वहीं, भारत ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और 2 में उसे हार मिली है. वह तीसरे पायदान पर है. इंग्लैंड 5 में 2 जीत के साथ ही चौथे पायगान पर है. 

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल