दिव्या खोसला कुमार की नई फिल्म ‘एक चतुर नार’ का टीजर रिलीज

मुंबई,

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा, निर्माता और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। पिछली बार वह 'सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' में नजर आई थीं, हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इस बार दिव्या एक बिल्कुल अलग अंदाज में आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'एक चतुर नार' का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर साफ है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने किया है, जिन्हें 'ओह माय गॉड' और '102 नॉट आउट' जैसी हिट और कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस बार भी उन्होंने एक दिलचस्प और चतुर कहानी को पर्दे पर लाने का बीड़ा उठाया है।

टीजर में दिव्या खोसला कुमार का चालाक और स्मार्ट अंदाज देखने को मिलता है। वह बेहद चतुराई से नील नितिन मुकेश को अपने जाल में फंसाती हुई नजर आती हैं। वहीं, नील भी इस बार एक अलग शेड्स वाले किरदार में दिखाई देंगे। टी-सीरीज ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, नागिन का बवाल या नेवले का शिकार… इनमें चतुर है कौन?, जिसने दर्शकों की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है। 'एक चतुर नार' का रोमांच और सस्पेंस से भरा ट्रैक साफ इशारा करता है कि यह फिल्म सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा नहीं, बल्कि इसमें चालाकी, गेमप्ले और इमोशन्स का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। दिव्या का यह अवतार अब तक उनके फैन्स ने शायद ही कभी देखा होगा।

फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प बात यह है कि यह 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर शांतनु माहेश्वरी और अवनीत कौर की फिल्म 'लव इन वियतनाम' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच क्लैश देखने लायक होगा। दिव्या खोसला कुमार और नील नितिन मुकेश की जोड़ी पहले कभी साथ नहीं आई थी, इसलिए दर्शकों के लिए यह नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी एक सरप्राइज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

    आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया…

    कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां, बिश्नोई गैंग बोला—हम जिम्मेदार, दी खुली धमकी

    कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य