फेल होने पर भड़कीं छात्राएं: Jiwaji University पर रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप

ग्वालियर
जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्ष्रा परिणाम में गड़बड़ी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। जहां वीआरजी कॉलेज की छात्राओं को एक ही विषय में फेल कर दिए जाने पर छात्राओं ने शुक्रवार को जेयू में आकर हंगामा कर दिया। एक ही विषय में फेल हुई छात्राएं शुक्रवार को जीवाजी विश्वविद्यालय में कुलसचिव से मिलने पहुंची, लेकिन उन्हें कक्ष में न पाकर सहायक कुलसचिव के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गईं।
 
डीआर के सामने फूट कर रोई छात्रा
लगभग डेढ़ घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद उप-कुलसचिव व प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डा.राजीव मिश्रा छात्राओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से जब उनकी परेशानी पहुंची तो छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी। उसने डीआर को अपनी समस्या बताई और कहा कि सभी छात्राओं को एक ही विषय में फेल कर दिया गया है। इस पर डीआर ने छात्राओं का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी उत्तरपुस्तिकाओं को दोबारा चेक करवाया जाएगा। दरअसल, वीआरजी गर्ल्स कॉलेज, मुरार की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राएं शुक्रवार को जेयू जा पहुंची। छात्राओं का आरोप था कि अधिकांश छात्राएं फाउंडेशन विषय में फेल कर दी गई हैं।

प्रदर्शन करने पहुंची छात्रा दिव्या राजावत ने रोते हुए बताया कि हम अपनी क्लास की टॉपर छात्राएं हैं, हम सभी को एक ही विषय में फेल कर दिया, सभी के नंबर भी एक जैसे ही दिए हैं। हमारा पेपर बहुत अच्छा गया था। बता दें कि पिछले वर्ष भी बीकॉम की छात्राओं को ऐसे ही फेल किए जाने का मामला सामने आया था और अब वही स्थिति इस वर्ष बीएससी की छात्राओं के साथ है।

admin

Related Posts

सड़क से स्मार्ट टेक्नोलॉजी तक विकास का नया मॉडल बना मध्यप्रदेश, CM डॉ. यादव का बड़ा दावा

सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा…

देश में बढ़ते मंदिर-मस्जिद विवादों की पूरी कहानी, भोजशाला समेत इन जगहों पर चल रही कानूनी लड़ाई

धार मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला के संबंध में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष को बड़ी राहत दी है. कोर्ट का यह मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज