रहस्यमयी धमाके से सहमा डिंडौरी, भूगर्भीय हलचल या कोई अनजाना खतरा?

डिंडौरी
अंतर्गत ग्राम पंचायत मिंगडी में रहस्यमयी आवाज से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरूवार की रात से अचानक गांव के बाहर खाली पड़ी बेशरम की झाड़ियों से पटे स्थान के अंदर से आवाज आना शुरू हो गई। सुबह बडी संख्या में लोगों का जमावडा मौके पर लग गया। बताया गया कि बेशरम की झाडियों के नीचे से आवाज आ रही थी। ग्रामीणों द्वारा उसके आसपास सफाई भी की गई।

अंधविश्वास के चलते कुछ लोग इसे भूतप्रेत, दैवीय शक्ति, तो कुछ लोग अजगर की आवाज होने की बात कह रहे थे। इस संबंध में जब शासकीय चंद्रविजय अग्रणी कॉलेज डिंडौरी के भूगोल विषय के प्रोफेसर डॉ. जेआर झारिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान अक्सर इस तरह की आवाज सुनाई देती है। उन्होंने बताया कि यह भूगर्भीय हलचल है।
 
ग्रामीणों ने दिए अलग अलग तर्क
रहस्यमयी आवाज को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि रात तीन बजे से अजीबोगरीब आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिसके बाद से चर्चाओं का दौर भी शुरू गया और ग्रामीणों की भीड़ आवाज सुनने के लिए संबंधित स्थान के आसपास लग गई। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की रात लगभग तीन बजे से लगातार अजीबोगरीब आवाजें गांव में गूंज रही हैं, जिसे सुनने के लिए मिंगडी सहित आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार जिन झाड़ियों के अंदर से अजीबोगरीब आवाज सुनाई दे रही है वहां विशाल अजगर भी हो सकता है।

इस मामले में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि जमीन के अंदर से चक्की जैसी चलने की आवाज आ रही थी। देर शाम तक जिला मुख्यालय से भी कई लोग उस स्थान को देखने गए जहां से रहस्यमयी आवाज आ रही थी। ग्रामीणों में भी इसको लेकर काफी दहशत बनी रही।

  • admin

    Related Posts

    ट्विशा केस में सास गिरबाला के सनसनीखेज आरोप, ‘बच्चा नहीं चाहती थी, इसलिए दवा लेती थी’

     भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. कथित तौर पर ससुराल की प्रताड़ना की वजह…

    मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा, ‘सोलर चाचा’ और ‘मेरा सोलर-बड़ा होनहार’ अभियान की हुई शुरुआत

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत व्हाट्सऐप चैटबॉट सोलर चाचा एवं मेरा सोलर-बड़ा होनहार अभियान का हुआ शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा विभाग के साथ मिलकर करें कार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर