500 में से 499 अंक पाकर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनीं देबांशी शेखावत

 बीकानेर

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में राजस्थान टॉपर बनीं देबांशी शेखावत ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर न सिर्फ राज्य में पहला स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों में भी अपनी जगह बनाई है। देबांशी जयपुर के प्रतिष्ठित विद्याश्रम स्कूल की छात्रा हैं और मूल रूप से बीकानेर की निवासी हैं। हाल ही में उनके पिता का तबादला बीकानेर से जयपुर हुआ है।

देबांशी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, कठिन परिश्रम और माता-पिता द्वारा प्रदान किए गए सकारात्मक एवं अनुशासित माहौल को दिया है। उनके पिता, लोकेंद्र सिंह शेखावत, एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी हैं और वर्तमान में एडीजे (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) के पद पर कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने स्वयं भी एडीजे परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। देबांशी ने उनके पदचिह्नों पर चलते हुए यह ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है।

आज के समय में, जब अधिकांश युवा सोशल मीडिया की ओर झुकाव रखते हैं, देबांशी का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई खाता नहीं है। उनका मानना है कि एकाग्रता के साथ पढ़ाई करना ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा है। देबांशी की यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो संयम, अनुशासन और मेहनत के बलबूते अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    ऊर्जा संकट के बीच भारत को बड़ी सफलता, राजस्थान में मिला नया गैस रिजर्व

    जयपुर दुनियाभर में ऊर्जा संकट के बीच राजस्थान से खुशखबरी मिली है. सीमावर्ती जिले जैसलमेर में नेचुरल गैस का भंडार मिला है. जैसलमेर बेसिन स्थित डांडेवाला फील्ड में ऑयल इंडिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी