देशभर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान, सीकर जिले से 148 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार

 जोधपुर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पूरे देश में देशभक्ति का माहौल चरम पर है। इसी बीच देशभर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान में भी तेजी आई है। इसी के तहत सीकर जिले से 148 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर जोधपुर लाया गया। इन सभी को सड़क मार्ग के जरिए भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जोधपुर पहुंचाया गया। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से अवैध बांग्लादेशियों को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया है।

पूरे प्रदेश में 1008 बांग्लादेशी पकड़े जिला जयपुर रेंज में 761 बांग्लादेशी पकड़े

पिछले कुछ दिनों से राजस्थान पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और पूरे प्रदेश में 1008 बांग्लादेशी पकड़े गए। जिला जयपुर रेंज में 761 बांग्लादेशी पकड़े गए। सीकर में कुल 394 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए। इनमें से दस्तावेजों की जांच के बाद बुधवार को 148 बांग्लादेशी नागरिकों की पहली खेप जोधपुर पहुंची और यहां से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से इन्हें पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया।

देशभर में चल रहा विशेष अभियान

गौरतलब है कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ देशव्यापी स्तर पर विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अलग-अलग राज्यों से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।

पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क

सीकर से जोधपुर लाए गए इन 150 अवैध नागरिकों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे रास्ते भर सुरक्षा बलों की निगरानी में इन्हें लाया गया, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। एयरफोर्स स्टेशन पर भी कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें रखा जाएगा।

सरकार की सख्ती, प्रशासन अलर्ट

सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की तुरंत पहचान की जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि सरकार अवैध घुसपैठ के मसले पर अब किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में और भी राज्यों से इस तरह की कार्रवाई की खबरें सामने आ सकती हैं।

admin

Related Posts

जयपुर बनेगा कूटनीति का केंद्र, मार्को रुबियो का दौरा भारत-अमेरिका रिश्तों को देगा नया रंग

जयपुर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जयपुर दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं. रुबियो सोमवार (25 मई) को परिवार के साथ जयपुर आ रहे हैं. इस हाई-प्रोफाइल दौरे…

नौतपा शुरू होते ही राजस्थान में हीटवेव का खतरा, 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी

जयपुर राजस्‍थान में शनिवार को मौसम ने करवट ली. कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने तापमान थोड़ा कम किया. जयपुर, हनुमानगढ़, अलवर, टोंक जिलों के आस पास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी