अमेरिका का नया शहर बना, एलन मस्क की रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ स्थित है और इसे ‘स्टारबेस’ नाम दिया गया है

वाशिंगटन
अमेरिका के टेक्सास में उस जगह को एक शहर घोषित किया गया है जहां उद्योगपति एलन मस्क की रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स' स्थित है और इसे ‘स्टारबेस' नाम दिया गया है। ‘स्टारबेस' को औपचारिक रूप से शहर घोषित करने के लिए वहां रहने वाले लोगों के एक छोटे समूह के बीच मतदान कराया गया जिसमें इस प्रस्ताव को एकतरफा मंजूरी मिल गई। यहां रहने वालों में ज्यादातर लोग मस्क की कंपनी के कर्मचारी हैं।

कैमरून काउंटी निर्वाचन विभाग द्वारा ऑनलाइन जारी परिणामों के अनुसार, इस प्रस्ताव के पक्ष में 212 वोट पड़े जबकि इसके खिलाफ छह वोट पड़े। मस्क ने अपने सोशल मंच ‘एक्स' पर खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट में कहा कि यह ‘‘अब वास्तव में एक शहर बन गया है।'' स्टारबेस ‘स्पेसएक्स' रॉकेट कार्यक्रम का प्रक्षेपण स्थल है। इस कार्यक्रम के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग और ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन' (नासा) ने स्पेसएक्स के साथ करार किया है।

इस कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर तथा बाद में मंगल ग्रह पर भेजने का लक्ष्य है। मस्क ने सबसे पहले 2021 में ‘स्टारबेस' का विचार रखा था और नए शहर को मंजूरी मिलना लगभग माना जा रहा था। माना जाता है कि इलाके के 283 पात्र मतदाताओं में से ज्यादातर ‘स्टारबेस' के कर्मचारी हैं। मेक्सिको सीमा के पास टेक्सास के दक्षिण में स्थित यह शहर केवल 3.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

  • admin

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी, सरकारी सब्सिडी पर असर, रिपोर्ट ने बढ़ाई आशंका

    नई दिल्ली  पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव का असर अब सीधे भारत के आम लोगों और कंपनियों की जेब पर दिखने लगा है। रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुसार,…

    UAE का अहम फैसला, भारत को मिलेगा तेल रुपये में, डॉलर का हो जाएगा इंतजार

    नई दिल्ली  संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा UAE के OPEC (Organization of the Petroleum Exporting Countries) से बाहर निकलने की खबर को वैश्विक तेल बाजार में एक बड़े बदलाव के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 4 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई