जनसुनवाई में प्राप्त 62 आवेदनों की हुई सुनवाई

डिंडोरी
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 62 आवेदन प्रस्तुत किये गए जिनका त्वरित निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं हो पाया उनके लिए आवेदकों को समय सीमा दी गई। आज जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर श्री रामबाबू देंवागन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।   
       जनसुनवाई में आज ग्राम मोहदा निवासी आवेदिका नानवती बाई आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि पिछले 5-6 महीनों से स्वतः ही उनका बीपीएल से नाम हटा दिया गया है, जिससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। आवेदिका ने पुनः अपना नाम पुनः बीपीएल में जुड़वाने की मांग की। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने संबंधित अधिकारी को उक्त प्रकरण पर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार बताया आवेदिका संयोगिता सोनी ने अपनी जमा की गई ओडीओपी योजना की धनराशि को वापस दिलवाने की मांग की है। आवेदक अरविंद कुमार द्वारा जल परिवहन के भुगतान में 11 माह की देरी की शिकायत करते हुए शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। ग्राम पंचायत भर्राटोला के ग्रामीणों ने पंचायत भवन निर्माण हेतु स्थान परिवर्तन की माँग की। उनका कहना है कि भवन निर्माण की पुरानी जगह पर निर्माण कार्य संभव नहीं है, जिससे ग्राम विकास में रुकावट आ रही है। आवेदक नीलेश कुमार सोनी ने पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिलने पर किस्त की राशि भुगतान कराने की मांग की। अजय कुमार सोंधिया ने ग्राम रोजगार सहायक एवं सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि जॉब कार्ड में हेराफेरी कर कार्यों को पूर्ण दिखाया गया और राशि जीआरएस के साथ मिलकर हड़प ली गई। वहीं ग्राम चाँदवानी के चेतराम ने पटवारी पर गलत रिकॉर्डिंग और  नक्शा बदलने का आरोप लगाया, जिससे उनकी फसल पर अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने जनसुनवाई में प्राप्त उक्त सभी आवेदन पत्रों का प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया। साथ ही आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को सूचित करने को कहा।
       जनसुनवाई में आज राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित पेयजल, भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, उपचार सहायता आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

  • admin

    Related Posts

    पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में योगदान महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बयान

    पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहे स्व. पं. दुबे की 130वीं…

    MP में 3 दिन तक आंधी और बारिश, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि का अलर्ट

    भोपाल  मध्यप्रदेश में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज सिस्टम के एक्टिव होने से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, बारिश और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा