प्रधानमंत्री जी का श्री आनंदपुर धाम के आध्यामिक आयोजन में पधारना ऐतिहासिक अवसर: विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण कर की चर्चा

भोपाल
अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत श्री आनंदपुर धाम में 11 अप्रैल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को धाम के दर्शन उपरांत किया। इस दौरान श्री आनंदपुर धाम के ट्रस्टी श्री सोनू महात्मा जी एवं श्री सोमनाथ महात्मा जी से तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने आवश्यक चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 11 अप्रैल शुक्रवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में पधार रहे हैं। श्री आनंदपुर धाम का आयोजन धार्मिक एवं आध्यात्मिक है। हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री जी मध्यप्रदेश की धरती पर पुनः पधार रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर लाखों संगत, क्षेत्र की जनता सहित प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत के धर्म और आध्यात्म की परंपरा को पूरी दुनिया में स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। श्री आनंदपुर धाम की देश में लाखों संगत हैं जो भारत की सनातन संस्कृति व आध्यात्म के लिए समर्पित हैं। निष्काम सेवा भाव से भक्त के पथ को अग्रसर करना ही श्री आनंदपुर धाम का मूल कार्य है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश में विदेशी आक्रांताओं के शासन के दौरान भारत की सनातन परंपरा, धर्म और आध्यात्म को बचाए रखने और उसके उत्थान में मंदिर, मठों और श्री आनंदपुर धाम जैसे आध्यात्मिक केंद्रों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में श्री परमहंस अद्वैतमत श्री आनंदपुर धाम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पधारना एक ऐतिहासिक अवसर है।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष ऊषा अग्रवाल, विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, श्री बृजेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व सांसद श्री केपी यादव, जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, श्री शिवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    कैबिनेट स्वीकृति :किसानों के हक में बड़ा फैसला: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 11,608.47 करोड़ रूपये की स्वीकृति

    प्रदेश के विकास और जन-कल्याण को गति देने के लिए 30,055 करोड़ रूपये की कैबिनेट स्वीकृति स्थानान्तरण नीति वर्ष-2026 का अनुमोदन: 1 जून से 15 जून तक हो सकेंगे तबादले…

    आत्मनिर्भर भारत में बेटियों की मजबूत भागीदारी, स्किल ट्रेनिंग से खुल रहे रोजगार के नए रास्ते

    कौशल प्रशिक्षण से बढ़ रहा बेटियों का आत्मविश्वास, आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे कदम भोपाल  प्रदेश की बेटियां अब आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। कौशल विकास एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला