विजयपुर व बुदनी विधानसभा उपनिर्वाचन में 5 लाख 31 हजार 616 मतदाता करेंगे मतदान

भोपाल  
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र 02 विजयपुर व सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र 156-बुदनी में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उप निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कुल 5 लाख 31 हजार 616 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि श्योपुर जिले की विधानसभा 02 विजयपुर में उप चुनाव के लिए 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2 लाख 54 हजार 817 मतदाता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इसमें 2 लाख 54 हजार 714 सामान्य मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 33 हजार 581 है। 1 लाख 21 हजार 131 महिला मतदाताओं की संख्या है। 103 सेवा मतदाता हैं।

सीहोर जिले की 156-बुदनी विधानसभा में 363 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। 2 लाख 76 हजार 604 सामान्य मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 43 हजार 197 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 401 है। सेवा मतदाताओं की संख्या 195 है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उप निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये 2 हजार 760 अधिकारी-कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुचारु मतदान के लिये लगभग 1500 सशस्त्र बल, 1500 जिला पुलिस बल तथा पर्याप्त संख्या में होमगार्ड एवं विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) सुरक्षा के लिये तैनात किये गये हैं।

दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 100 से अधिक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 100 से अधिक सेक्टर पुलिस ऑफिसर भी तैनात किये गये हैं, जो मतदान की सम्पूर्ण अवधि में अपने-अपने सेक्टर क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा यह भी व्यवस्था की गयी है कि पुलिस सेक्टर ऑफिसर्स के वाहनों पर जीपीएस भी लगाया गया है, ताकि यदि किसी केन्द्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना मिले, तो तत्काल निकटतम सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों को सूचना दी जा सके। आयोग द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट के सेक्टर्स इस तरह तय किये गये हैं कि वह अपने अधीन किसी भी पोलिंग बूथ में मात्र 15 मिनट के भीतर पहुँच सके।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने दोनों ही विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान अवश्य करने की अपील की है।

 

  • admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

    रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

    भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई