इंदौर से उज्जैन तक 48 किमी लंबी रोड को ग्रीनफील्ड बनाया जाएगा, 1370.85 करोड़ रुपए की मंजूरी

 उज्जैन

 मध्यप्रदेश के उज्जैन में साल 2028 में सिंहस्थ आयोजित होने जा रहा है। जिसके लिए 23 अरब रुपए से ज्यादा का खर्च करके ग्रीनफील्ड रोड, बायपास और सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सरकार को तीन प्रोजेक्टों की मंजूरी मिल गई है। टेंडर जारी होने के बाद काम शुरु हो जाएगा।

इंदौर से उज्जैन के बीच बनेंगी सड़कें

इंदौर से उज्जैन तक करीब 48 किमी लंबी रोड को ग्रीनफील्ड बनाया जाएगा। इसके लिए 1370.85 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही 19.185 किमी लंबे उज्जैन सिंहस्थ बायपास का निर्माण किया जाएगा। इस फोर लेन सड़क पर 701.86 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। उज्जैन के इंगोरिया से देपालपुर तक टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। जो कि करीब 32.60 किमी लंबी होगी। इस काम की अनुमानित लागत 239.38 करोड़ रुपए है। पीडब्ल्यूडी से जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्य उपलब्ध फंड से कराए जाएं। आदेश में यह भी लिखा है कि किसी भी स्थिति में उपलब्ध कराई गई राशि से अधिक खर्च नहीं किया जाए।

भोपाल से देवास के बीच बनेगी सिक्स-लेन सड़क

राजधानी भोपाल से देवास तक सड़क को सिक्स लेन करने की तैयारी है। यह वर्तमान में फोरलेन है। इसकी लंबाई 141 किलोमीटर है। देवास से इंदौर तक की सड़क पहले ही सिक्स लेन है। भोपाल से देवास और उज्जैन से इंदौर रोड को सिक्स लेन होने पर तीनों शहरों के बीच आवागमन बिना किसी रुकावट के होगा। साथ ही इसके काफी समय की बचत होगी।

उज्जैन में बनाया जाएगा फ्लाइओवर

महाकाल लोक बनने के बाद से ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज से उज्जैन के हरि फाटक चौराह तक सिक्स लेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में सर्विस रोड, दो बड़े पुल और लाय ओवर बनाया जाएगा।

हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर बनेगा इंदौर-उज्जैन रोड

इंदौर-उज्जैन रोड के प्रोजेक्ट का निर्माण हाइब्रिड एन्युटिी मोड पर किया जाएगा। इसे दो साल में बनाया जाएगा। जिसके लिए डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से 395 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा 1012 करोड़ रुपए एन्युटी के जरिए 15 साल की अवधि में शासन देगा। साथ ही भू-अर्जन के लिए 44 करोड़ और जीएसटी के 241 करोड़ रुपए भी शासन मुहैया कराया। इसके चलते सरकार को 1297 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा।

admin

Related Posts

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई