RailOne एप से टिकट लेने पर 3% की छूट

जयपुर
यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे ने नई व्यवस्था शुरू की है। जिसके तहत रेलवे द्वारा रेलवन एप से जनरल टिकट खरीदने वाले यात्रियों को किराए में 3% डिस्काउंट दिया जाएगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह छूट रेलवन एप पर आर-वॉलेट को छोड़कर अन्य सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर लागू होगी। अभी ट्रायल के तौर पर इस एप से जनरल टिकट लेने पर डिस्काउंट  14 जुलाई तक दिया जाएगा।

नई व्यवस्था के अंतर्गत रेलवन एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट लेते समय यूपीआइ, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा अन्य स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करने पर तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। दैनिक यात्रियों, और अनारक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इस पहल से टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी लाइन को कम करने में भी मदद मिलेगी।

रेल सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआइएस) द्वारा विकसित इस एप को प्ले स्टोर अथवा एप स्टोर से डाउनलोड कर रेल कनेक्ट या यूटीएस मोबाइल एप के मौजूदा उपयोगकर्ता अपनी पहचान के प्रमाण के साथ सीधा लागिन कर सकते हैं। इस एप पर अनारक्षित टिकट, आरक्षित टिकट प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन एव स्टेशन से संबंधित जानकारी,शिकायत निवारण सहित विभिन्न यात्री सुविधाएं एक मंच पर उपलब्ध हैं।

admin

Related Posts

राजमंदिर की गोल्डन जुबली पर फिल्मी जश्न: फ्री टिकट पर क्लासिक फिल्मों का होगा स्पेशल प्रदर्शन

जयपुर जयपुर के राजमंदिर सिनेमा का पूरे देश में नाम है. यह का प्रतिष्ठित सिनेमा 1 जून को अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है. थिएटर की गोल्डन जुबली के…

जोधपुर केस में बड़ा अपडेट: आसाराम को राहत नहीं, सह-आरोपियों की अपील आंशिक रूप से मंजूर

जयपुर राजस्थान हाई कोर्ट की खंडपीठ ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखा है. तुरंत प्रभाव से उन्हें सरेंडर करना होगा.  जस्टिस अरुण मोंगा और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल