कैदियों तक नशीला पदार्थ पहुंचाने वाले 2 जेलकर्मी बर्खास्त, 1 सस्पेंड

जयपुर

राजस्थान में कैदियों को प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। जेल विभाग ने दो जेल प्रहरियों को बर्खास्त कर दिया, जबकि एक को निलंबित कर दिया गया। डीआईजी जेल मोनिका अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी प्रभनलाल और जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी संजय कुमार को बर्खास्त किया गया है। वहीं, जोधपुर जेल के प्रहरी राजेश बिश्नोई को निलंबित कर दिया गया है।

जेल में बरामद हुए मोबाइल और नशीला पदार्थ
    30 अगस्त 2024: जयपुर सेंट्रल जेल की दीवार के पास तीन पैकेट में 22 मोबाइल फेंके गए थे। इस मामले में प्रहरी संजय कुमार की गिरफ्तारी के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
    12 जुलाई 2024: उदयपुर सेंट्रल जेल में प्रहरी भजनलाल ने एक पार्सल जेल में फेंका था, जिसमें 4 मोबाइल, 3 बैटरियां और 10 तंबाकू की पुड़िया मिलीं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब बर्खास्त किया गया है।
    31 मार्च 2024: जोधपुर सेंट्रल जेल में 16 मोबाइल बरामद हुए थे। जांच के बाद प्रहरी राजेश बिश्नोई को निलंबित कर दिया गया।

जेलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
डीजी जेल गोविंद गुप्ता ने बताया कि कैदियों तक मोबाइल, सिम, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने वालों पर सख्ती होगी। सभी जेल अधीक्षकों को निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जोधपुर जेल प्रहरी 29 मार्च को गिरफ्तार
जोधपुर के रातानाडा पुलिस ने 29 मार्च को जेल प्रहरी राजेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। दो अन्य युवकों को भी पकड़ा गया है, जो सिम और मोबाइल जेल में पहुंचाने में शामिल थे। एक युवक ने 40-50 सिम जेल तक पहुंचाने की बात कबूली।

सीएम को धमकी के बाद जेलों में कड़ी कार्रवाई
28 मार्च को बीकानेर सेंट्रल जेल से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने तुरंत जांच कर जेल में छापा मारा और वार्ड नंबर 10 की बैरक संख्या 39 से विचाराधीन बंदी आदिल के पास से मोबाइल बरामद किया। इसके बाद राज्य की सभी जेलों में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

  • admin

    Related Posts

    एक्शन मोड में मुख्यमंत्री: 181 हेल्पलाइन केंद्र पहुंचकर परखी व्यवस्था, अधिकारियों को दी संवेदनशीलता और जवाबदेही की नसीहत

    जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को शासन सचिवालय में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का अचानक दौरा कर सबको चौंका दिया। वह न सिर्फ व्यवस्थाओं का जायजा लेने…

    राजस्थान में सक्रिय हुआ नया ठग गिरोह, सिर्फ एक कोड डायल कर आपके फोन का पूरा कंट्रोल ले रहे हैं अपराधी

    जयपुर भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या किसी पार्क में अगर कोई घबराया हुआ शख्स आपसे कहे भाई साहब, एक जरूरी कॉल करनी है” तो जरा ठहर जाइए। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका