​राजस्थान दिवस पर केंद्र सरकार ने खाटू श्याम मंदिर के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की दी स्वीकृति

जयपुर

 उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की राजस्थान पर्यटन को दुनिया के पर्यटन का सिरमौर बनाने का प्रयास सफल हो रहा है। राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प साकार हो रहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रस्ताव स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत राजस्थान में 'श्री खाटू श्याम जी मंदिर (सीकर) में विकास कार्यों' के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है, जो कि राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए प्रथम किस्त 878.70 लाख रुपये अर्थात कुल परियोजना लागत का 10% आवंटित कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री का मानना है कि राजस्थान में खाटू श्याम जी जैसे मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है यहां विकास कार्यों से निश्चित ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को स्वदेश दर्शन योजना के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) 31 दिसम्बर 2024 तक मंत्रालय को प्रस्तुत करने का निर्देश दिये गए थे। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत सीकर में "श्री खाटू श्याम जी मंदिर में विकास कार्यों" की डीपीआर मंत्रालय को विचारार्थ प्रस्तुत की गई थी।

राजस्थान सरकार ने 12 मार्च 2025 को आयोजित मिशन निदेशालय की बैठक में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। मिशन निदेशालय ने टिप्पणियों और एनओसी/मंजूरी के अनुपालन के अधीन परियोजना की मंजूरी के लिए सीएसएमसी को प्रस्ताव की सिफारिश की। केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति (सीएसएमसी) ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत परियोजना प्रस्ताव की समीक्षा की और 21 मार्च 2025 को आयोजित अपनी बैठक के दौरान इसे मंजूरी दे दी।

admin

Related Posts

बाड़मेर से भरतपुर तक जल संकट: टैंकरों पर निर्भर लोग, सरकार ने जारी किया आपात बजट

जयपुर भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। प्रदेश के 315 शहरों और कस्बों में से 205 इलाके इस समय जल संकट की…

समाज सुधार की पहल: मृत्युभोज और विवाह समारोहों को लेकर गुर्जर समाज ने लागू किए सख्त नियम

जयपुर राजस्थान में गुर्जर समाज ने शादी और मृत्यु से संबंधिंत आयोजनों में फिलूजखर्ची को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस