756 केंद्रों पर 2.29 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 7 दिसंबर को लागू होंगे नियम

रायपुर 

छत्तीसगढ़ में व्यापम द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 07 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 16 जिलों में आयोजित होगी, जिसमें 33 जिलों के लगभग 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 11:30 बजे बंद कर दिया जाएगा क्योंकि परीक्षा ठीक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पहले पहुँचना होगा।व्यापम द्वारा अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इन 16 जिलों में होगी अमीन भर्ती परीक्षा

जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 16 जिलों में आयोजित होगी. जिसमें अंबिकापुर, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव शामिल है ।बता दे कि इस भर्ती के माध्यम से अमीन के कुल 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 5 को ध्यान में रखते हुए 22400-71200 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी

    व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार अभ्यर्थी परीक्षा के एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य कर लें ताकि परीक्षा दिवस पर किसी तरह की असुविधा न हो।

    परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, जिससे फ्रिस्किंग और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

    ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य है, जिसके तहत अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा।

    काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग पहनना वर्जित रहेगा।

    केवल बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर पहनने की अनुमति होगी, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान उतारना होगा।

    धार्मिक या सांस्कृतिक वेशभूषा वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले केंद्र में रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच के उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।

    फुटवियर के रूप में केवल चप्पल की अनुमति रहेगी और कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना प्रतिबंधित है।

    परीक्षा केंद्र में कोई भी संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह वर्जित किया गया है।

    व्यापम ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करते पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जा सकती है।

    अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन लेकर आने की अनुमति दी गई है।

 

admin

Related Posts

UPSC अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर, 24 मई को प्रीलिम्स एग्जाम

नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026' में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए…

पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी रिजल्ट घोषित: 91.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल, मिनटों में डाउनलोड करें मार्कशीट

कलकत्ता  नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले 7.10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। वेस्ट बंगाल काउंसिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी