मऊगंज में एक घर से 1100 वोटर, सांसद जनार्दन मिश्र ने ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया

रीवा

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस समय चुनाव आयोग के खिलाफ मुखर हैं। विपक्षी पार्टियों ने इलेक्शन कमीशन पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने तो बिहार से वोट अधिकार यात्रा भी शुरू कर दी। इस बीच मध्य प्रदेश के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने इसके लिए एक पुराना किस्सा भी सुनाया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र मऊगंज जिले में एक कार्यक्रम में आए थे। वहां उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। जनार्दन मिश्र ने कहा कि वोट चोरी का देश में रीवा सबसे बड़ा उदाहरण है। सांसद ने दावा किया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के जमाने में एक घर में 1100 वोट होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ था, उस दौर में कांग्रेस की सरकार थी। चुनाव के भाजपा ने फर्जी वोटरों का पर्दाफाश करते हुए जमकर आंदोलन किया था। जिसके बाद कांग्रेस की सरकार चली गई और भाजपा सरकार काबिज हुई। सांसद जनार्दन मिश्र ने उसी वाक्या को याद करते हुए बताया कि वोट चोर को उनकी टीम ने पकड़ा था उस टीम का वह भी हिस्सा थे।

रीवा में भाजपा सांसद ने दादा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, देश भर में लगातार वोट चोरी का मुद्दा चल रहा है। इधर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के एक बयान ने फिर से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सांसद एक बार फिर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी को लेकर वोट चोरी का बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। बहरहाल वोट चोरी के मुद्दे पर सांसद के बोल सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

admin

Related Posts

प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की समय पर…

परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

भोपाल परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की कृषि सखियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इन्हें बीज सखी के रूप में स्थापित करने के लिये प्रशिक्षित किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी