जहीर ने फ्लाइट में की सोनाक्षी संग मस्ती, अभिनेत्री को पति की ‘प्रेम भाषा’ ने किया परेशान

मुंबई,

इसी साल शादी के बंधन में बंधी फिल्म जगत की “दबंग” अभिनेत्री सोनाक्षी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर पति जहीर संग मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ पति जहीर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो फ्लाइट के अंदर का है, जिसमें सोनाक्षी और जहीर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनाक्षी चेहरे पर मास्क लगाकर सोती नजर आ रही हैं। वहीं, जहीर उनके चेहरे से मास्क हटाकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मास्क हटाते ही सोनाक्षी हंस देती हैं और मजाकिया तौर पर जहीर को मारने का इशारा करती हैं।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा “जब आप ऐसे आदमी से शादी करते हैं, जिसकी प्रेम भाषा आपको परेशान करना है।”

सोनाक्षी के वीडियो को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और उसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले सोनाक्षी ने इंटरनेट पर जहीर संग खूबसूरत तस्वीर शेयर कर प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थी। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “हर घर में रोशनी, हर घर में खुशी, आप सब के लिए हमारी यही दुआ।”

तस्वीरों में सोनाक्षी पति जहीर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान पति-पत्नी एक-दूसरे को देखकर हंसते नजर आ रहे हैं।इससे पहले सोनाक्षी ने ‘पूकी’ के साथ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों को शेयर कर दबंग अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘पूकी का अंदाजा लगाइए’। अभिनेत्री ने मजेदार कैप्शन के साथ यह फैसला अपने फॉलोअर्स पर छोड़ दिया कि उनका पूकी कौन है, उनके पति जहीर इकबाल या उनका नया पालतू दोस्त।

सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल की डेटिंग के बाद 23 जून को मुंबई में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन दिया था, जिसमें सलमान खान, संजय लीला भंसाली, काजोल, तब्बू, योयो हनी सिंह समेत फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। जहीर भी एक अभिनेता हैं और उन्होंने 2019 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। जहीर ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘नोटबुक’ से शुरुआत की थी।

इस बीच सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें अभिनेत्री अपने पति के साथ आगामी प्रोजेक्ट ‘तू है मेरी किरण’ में स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले सोनाक्षी और जहीर फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में इनके साथ हुमा कुरैशी भी अहम रोल में थीं।

  • admin

    Related Posts

    एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

    मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

    28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

    मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी