यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की हरकतें MP पुलिस की भी रडार पर, पूछताछ कर पुलिस टीम वापस लौटी

 उज्जैन

यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने की जानकारी सामने आने के बाद, उसके एक वीडियो को लेकर पुलिस सतर्क हो गई थी। इसके बाद पुलिस की पांच सदस्यीय टीम, ज्योति से पूछताछ के लिए हिसार गई। हालांकि, टीम वहां से खाली हाथ लौटी।

जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक साल पहले उज्जैन और इंदौर गई थी। उसने इसके वीडियो यूट्यूब पर शेयर किए, लेकिन उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाद का एक भी वीडियो अपलोड नहीं किया। उज्जैन पुलिस की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को पूछताछ के लिए हिसार गई थी। टीम वहां दो दिन रुकी और पूछताछ के बाद गुरुवार रात को वापस लौट आई।

उज्जैन-इंदौर पहुंची, लेकिन वीडियो शेयर नहीं किए

ज्योति के यू-ट्यूब चैनल Travel with JO पर उज्जैन और इंदौर के वीडियो अपलोड हैं। पहला वीडियो हिसार से उज्जैन की रेल यात्रा का है। जबकि दूसरा वीडियो इंदौर से दिल्ली की बस यात्रा का है। ज्योति एक ट्रैवल ब्लॉगर है। पर्यटन नगरी होने के बाद भी ज्योति ने यहां के वीडियो शेयर क्यों नहीं किए।

एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद टीम को पूछताछ के लिए भेजा गया था, लेकिन पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिली। अब टीम अन्य सोर्सेज से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ज्योति ने उज्जैन से संबंधित कितने वीडियो बनाए और उन्हें अपलोड क्यों नहीं किया।

पहले वीडियो में क्या?

हिसार से ट्रेन में बैठते हुए ज्योति ने महाकाल मंदिर के बारे में बताया। रास्ते में भी वीडियो बनाया। उज्जैन रेलवे स्टेशन उतरते ही यात्री और ऑटो रिक्शा चालकों से चर्चा की। इस दौरान वो महाकाल मंदिर की भी बात कर रही है।

दूसरे वीडियो में क्या?

इंदौर से उज्जैन, नागदा, मंदसौर होते हुए राजस्थान और फिर दिल्ली तक के सफर के बीच ज्योति ने इंदौर-उज्जैन और नागदा के बारे में बताया।

admin

Related Posts

भोजशाला केस में हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, नमाज पर रोक; हिंदू पक्ष में आया फैसला

धार  अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद धार्मिक स्थलों से जुड़े सबसे अहम फैसलों में से एक में फैसले में 15 मई को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट…

ट्विशा शर्मा की शॉर्ट्स की जेब में क्या मिला? खुलासे के बाद केस ने लिया नया मोड़

भोपाल मॉडल और फिल्म एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा भले ही पंचतत्व में विलीन हो गईं पर अपने पीछे अनेक सवाल छोड़ गई हैं। उनकी डेथ मिस्ट्री अभी सुलझी नहीं है। भोपाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी