यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, चुम दरांग पर कमेंट करना पड़ा भारी

मुंबई

चुम दरांग पर कमेंट करने के बाद से ही यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एल्विश को नेशनल कमिशन फॉर वुमन ने चुम दरांग के खिलाफ की गई नस्लीय टिप्पणी के लिए तलब किया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। एनसीडब्ल्यू ने एल्विश द्वारा अपने पॉडकास्ट पर चुम पर अपमानजनक कमेंट करने के बाद संज्ञान लिया। उन्होंने चुम के नाम और जातीयता का मज़ाक उड़ाया, जिसके लिए उन्हें कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने चुम का मज़ाक उड़ाते हुए 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके काम करने का भी मज़ाक उड़ाया।

उन्होंने कहा, 'करणवीर को पक्का कोविड था क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई, इतना स्वाद किसका ख़राब होता है! और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है… नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में किया है।'

एल्विश ने चुम पर किया था कमेंट
उनके कमेंट को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (एपीएससीडब्ल्यू) ने 'अपमानजनक और नस्लवादी' कमेंट की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को संबोधित एक लेटर में एपीएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष केंजुम पाकम ने कहा कि यह कमेंट न केवल चुम का बल्कि पूर्वोत्तर भारत की महिलाओं का भी अपमान है। आयोग ने एल्विश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और अधिकारियों से कानून के अनुसार इस मुद्दे को हल करने के लिए कहा।

चुम ने नोट में लिखा ये सब
चुम ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रिएक्शन दिया है। उन्होंने एल्विश के कमेंट की निंदा करते हुए एक नोट पोस्ट किया। उनका नाम लिए बिना, उन्होंने बताया कि एल्विश ने मजाक और नफरत के बीच की रेखा को पार कर लिया है। चुम ने लिखा, 'किसी की पहचान और नाम का अनादर करना 'मजेदार' नहीं है। किसी की उपलब्धियों का मज़ाक उड़ाना 'मज़ाक' नहीं है। अब समय आ गया है कि हम हास्य और घृणा के बीच की रेखा खींचें। इससे भी ज़्यादा निराशाजनक बात यह है कि यह सिर्फ़ मेरी जातीयता के बारे में नहीं था, मेरी कड़ी मेहनत और संजय लीला भंसाली जैसे फ़िल्ममेकर का भी अनादर किया गया।'

  • admin

    Related Posts

    समंदर किनारे बिकिनी में छाईं कृति सेनन, फोटो देख फैन्स बोले- ‘कहर ढा दिया’

    मुंबई  कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कॉकटेल 2  का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च हुआ,…

    अक्षय-दिशा का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस बोले- वी मिस यू कटरीना

    मुंबई  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 2007 की हिट फिल्म 'वेलकम' के क्लासिक गाने 'ऊंचा लंबा कद' का जादू फिर से बिखेरने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 0 views
    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 0 views
    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 3 views
    सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 3 views
    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स