युवाओं का BJP पर भरोसा, बिहार चुनाव में अब तक सबसे ज्यादा बायोडाटा

 पटना

बिहार विधानसभा का चुनाव मुहाने पर आ चुका है। ऐसे में चुनाव लड़ने की इच्छा पाले लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। टिकट की चाह में लोग पार्टी कार्यालयों में उमड़ रहे हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने के लिए भाजपा में पांच हजार से अधिक लोगों के आवेदन उनके बायोडाटा के साथ आ चुके हैं। यह सिलसिला अभी जारी है। विभिन्न स्रोतों से सभी अपना आवेदन जमा कर रहे हैं। सबसे अधिक आवेदन पार्टी कार्यालय में पहुंचकर लोग जमा कर रहे हैं। वहीं, कई वरिष्ठ नेताओं को भी अपना बायोडाटा दे रहे हैं। आवेदकों में सर्वाधिक संख्या युवाओं की है, जिनकी उम्र 35 से 45 वर्ष तक की है। इनमें पार्टी से जुड़े नेता, कार्यकर्ता, पूर्व विधायक, ग्राम पंचायत, नगर निकाय के प्रतिनिधि तथा समाजसेवी शामिल हैं।

दरअसल, बिहार शुरू से संवेदनशील और जागरूक राजनीतिक राज्य के रूप में जाना जाता रहा है। चुनाव लड़ने की इच्छा से आगे आए युवाओं का हुजूम इसका ताजा प्रमाण भी दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि उन विधानसभा क्षेत्रों से अधिक आवेदन मिले हैं, जहां के विधायक उम्रदराज हैं। यहां के दावेदारों को इस बात का अंदाजा है कि वर्तमान विधायक का टिकट कट सकता है। पार्टी में अंदरखाने भी इस बात की चर्चा जोरों पर है। अपना बायोडाटा जमा करने के साथ ही आवेदक नेताओं से मिलकर अपना दावा भी पेश कर रहे हैं। पार्टी का लंबे समय तक सेवा करने का हवाला दे रहे हैं।

वहीं, कई ऐसे हैं जिनकी उम्र अब 70 वर्ष के आस-पास है, लेकिन कभी चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिला सका है। अब, वे अपने परिवार के किसी सदस्य के टिकट के लिए दावा कर रहे हैं। वहीं, कई नेता-कार्यकर्ता यह भी धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो वे जनसुराज में चले जाएंगे। अथवा किसी दूसरे पार्टी से जाकर चुनाव लड़ जाएंगे। इससे भाजपा को नुकसान पहुंच सकता है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि पटना के क्षेत्रों में कुम्हरार और दानापुर से सबसे अधिक आवेदन बायोडाटा जमा हुए हैं।

मालूम हो कि वर्तमान में भाजपा के 80 विधायक हैं। वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। तब एनडीए में चार दल थे। इस बार एनडीए में पांच दल हैं। इनमें भाजपा, जदयू, लोजपा आर, हम और रालोमो शामिल हैं। ऐसे में एनडीए के तहत भाजपा इस चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह तो अगले दो सप्ताह में साफ होगा। मगर टिकट के दावेदार एक-एक घटना और हर सूचना पर नजर गड़ाए हुए हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा प्लान! 4 डिप्टी CM और सिद्धारमैया परिवार को बड़ी भूमिका मिलने के आसार

    बेंगलुरु  मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे के बाद से कर्नाटक की राजनीति में बड़ा उलफेर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में…

    DK शिवकुमार की अग्निपरीक्षा शुरू, 2 साल में दिखानी होगी ताकत; राहुल गांधी की उम्मीदें दांव पर

    बेंगलुरु कर्नाटक की राजनीति में सत्ता परिवर्तन सिर्फ चेहरा बदलने की कहानी नहीं है, यह कांग्रेस के भविष्य की सबसे बड़ी परीक्षा बन चुकी है. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे