यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु चिब गिरफ्तार, शर्टलेस प्रोटेस्ट के बाद 4 दिन पुलिस रिमांड

नई दिल्ली:

एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को चिब की 4 दिन की रिमांड को भी मंजूरी दे दी है। वहीं राहुल गांधी ने गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 'बब्बर शेर' बताया है।

भानु चिब की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है। इससे पहले सोमवार को आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर सहित अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था। यूथ कांग्रेस चीफ की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने राजधानी के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
राहुल बोले- बब्बर शेर…
इस मुद्दे ने राजनीतिक विवाद भी खड़ा कर दिया है। बीजेपी ने इसे वैश्विक मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का एक शर्मनाक कृत्य बताया, जबकि यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन का कांग्रेस लगातार बचाव कर रही है। राहुल गांधी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को गलत बताया है और उन्हें बब्बर शेर की संज्ञा दी है।

कोर्ट का आदेश- AI समिट वाले बवाल की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु के शर्टलेस वाले विवाद पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का आदेश आ गया है. कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल को सौंप दी है. कोर्ट ने जब यह आदेश सुनाया तो क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल की टीम वहीं मौजूद थी. 
कोर्ट में चलीं खूब दलीलें 

कांग्रेस के यूथ प्रेसिडेंट को कोर्ट लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस ने अपनी ओर से दी दलील में बताया कि इस मामले में देश के अलग-अलग जगहों के लोग शामिल हैं.सभी को जांच के लिए कई जगह ले जाना है इसलिए सात दिनों की कस्टडी चाहिए. कोर्ट ने पुलिस को 7 दिन की जगह 4 दिन की ही पुलिस रिमांड स्वीकृत की है. 

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन लोग ने वैश्विक मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचने की कोशिश की है.इन लोगों को ने तमाम फॉरेन डेलीगेट के सामने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. दिल्ली पुलिस की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने नेशनल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की रिमांड पर आदेश सुरक्षित रख लिया था.

भानु के वकील ने क्यों कहा- ये तो हास्यास्पद है

दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमें आरोपियों से टीशर्ट भी मिले हैं.दिल्ली पुलिस ने कहा कि एआई समिट वाले बवाल से जुड़े मामले में हमें अहम सबूत भी मिले हैं. इस बीच उदय भानु के वकील पुलिस कस्टडी की मांग का विरोध किया और कहा कि हमने हमेशा जांच में सहयोग किया,पुलिस ने जब बुलाया हम पेश हुए, ऐसे में गिरफ्तारी की क्या जरूरत है? सिर्फ टी शर्ट को रिकवर करने के लिए कस्टडी चाहिए ये तो हास्यास्पद है. 
कांग्रेस बोली- ये तो असंवैधानिक, पीएम पर निशाना 

कांग्रेस ने अपने यूथ अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कहा कि दिल्ली पुलिस ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी को गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है.तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है.देश के संविधान ने हर नागरिक को विरोध का अधिकार दिया है. नरेंद्र मोदी इस अधिकार को ही छीन लेना चाहते हैं. हम इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, उनके लिए लड़ते रहेंगे. 

कौन हैं यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु चिब?
उदय भानु चिब जम्मू के पलौड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता हरि सिंह भी कांग्रेस में वरिष्ठ नेता हैं। वह राजपूत समुदाय से आते हैं। उदय भानु चिब वर्तमान में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह किसानों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं। यूथ कांग्रेस चीफ बनने से पहले वह युवा कांग्रेस महासचिव और NSUI के महासचिव के पद पर रह चुके हैं। उदय भानु चिब को जम्मू-कश्मीर भारतीय युवा कांग्रेस और NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी मिल चुकी है।

उदय भानु ने पूरी प्लानिंग बनाई 

इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को तिलक मार्ग थाने पूछताछ के लिए बुलाया था.लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने भानु को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन को लेकर सारी जानकारी उदय भानु चिब के पास थी. इसका मतलब इस प्रदर्शन की पूरी रूपरेखा रखने में IYC(Indian Youth Congress) प्रेसिडेंट की अहम भूमिका थी.

कई सवालों से मुकर गया उदय भानु 

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान उदय भानु ने पुलिस का सहयोग नहीं किया.ज्यादातर सवालों से उदय भानु या तो मुकर गया या उसने उनको भटकाने की भी कोशिश की.पुलिस को के इसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई है. 

सपोर्ट में उतरे राहुल गांधी
इस पूरे मामले पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर युवा कांग्रेस और उदय भानु चिब का खुलकर समर्थन किया. राहुल गांधी ने लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भारत की ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक परंपरा है और यह हर भारतीय का अधिकार है.

उन्होंने कहा कि उन्हें युवा कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाई. राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि इससे देश के किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और डेटा सुरक्षा को नुकसान होगा.

राहुल गांधी ने उदय भानु चिब और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को तानाशाही प्रवृत्ति का उदाहरण बताते हुए कहा कि सत्ता को सच दिखाना अपराध नहीं, बल्कि देशभक्ति है. उन्होंने अंत में लिखा,’डरो मत, सच और संविधान हमारे साथ हैं.’

7 लोग पहले ही गिरफ्तार
इससे पहले सोमवार को आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर सहित अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था. इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था. आरोपियों ने पहले काले रंग की छतरियों पर स्टिकर चिपकाकर उन्हें चुपके से भारत मंडपम में ले जाने की योजना बनाई थी. इसके बाद उन्हें लगा कि काले छाते प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का ध्यान आकर्षित करेंगे, मगर उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टी-शर्ट पर छपे स्टिकर लगवाकर उन्हें अपनी कमीज के नीचे पहन लिया.

क्या है पूरा मामला?
यह मामला उस समय चर्चा में आया जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और एआई से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की।
दिल्ली पुलिस ने क्या आरोप लगाया?
दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने एआई इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। आरोपियों ने पहले काले रंग की छतरियों पर स्टिकर चिपकाकर उन्हें चुपके से भारत मंडपम में ले जाने की योजना बनाई थी। इसके बाद उन्हें लगा कि काले छाते प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का ध्यान आकर्षित करेंगे, मगर उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टी-शर्ट पर छपे स्टिकर लगवाकर उन्हें अपनी कमीज के नीचे पहन लिया।
उदय भानु चिब पर किन धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी?
दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अतिरिक्त धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव विरोधी हानिकारक कृत्य) और 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक बयान) शामिल हैं, जिनमें तीन साल तक की कैद का प्रावधान है। आपराधिक साजिश, लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालना, लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी किए गए आदेश की अवज्ञा, गैरकानूनी सभा और साझा मंशा के आरोप पहले ही प्राथमिकी में जोड़ दिए गए थे।

admin

Related Posts

दिल्ली के उत्तम नगर में बुलडोजर कार्रवाई जारी, ट्राइब्यूनल ने दी राहत की अर्जी को नकारा

नई दिल्ली  उत्तम नगर की उसी पुनर्वासित कालोनी में  सुबह एक बार फिर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, जहां कुछ दिन पहले तरुण नाम के युवक…

AAP ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के आदेश पर कहा- ‘भुगतने को तैयार, आखिरी मौका है

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) इन दिनों जहां एक तरफ पार्टी में टूट के संकट से जूझ रही है तो दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेता अदालती लड़ाई में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

न्यूजीलैंड कप्तान सेंटनर, आयरलैंड और इंग्लैंड टेस्ट से बाहर

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड कप्तान सेंटनर, आयरलैंड और इंग्लैंड टेस्ट से बाहर

वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 2 views
वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 2 views
रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 2 views
कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर