गाजीपुर कारागार के जेलर और डिप्टी जेलर पर योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

गाजीपुर

यूपी के गाजीपुर जिला जेल के जेलर राकेश वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती देवी के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। डीजी जेल ने दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही डीजी जेल ने शासन को पत्र लिखा कर जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की संस्तुति की है। मामला बंदी द्वारा अवैध रूप से फोन कॉल करने से जुड़ा है।

बता दें कि फरवरी महीने में जेल के अंदर से एक युवक को धमकी भरा फोन आया था। युवक ने एसपी ग्रामीण को तहरीर देकर बताया था कि ठगी के मामले में जेल में बंद बक्सूबाबा एकेडमी के संचालक विनोद गुप्ता ने उसे फोन पर धमकी दी थी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू कराई। मामले में स्वाट व सर्विलांस टीम ने जंगीपुर थाना क्षेत्र के बिलाईच गांव निवासी पम्मी यादव नामक युवक को दबोचा। जिसने बताया कि जेल के अंदर उसने ही सिमकार्ड पहुंचाया था। उसने बताया कि जेल में बंद उसके चचेरे भाई बजरंगी यादव ने सिमकार्ड मंगवाया था और उस सिम का प्रयोग बजरंगी व विनोद गुप्ता ने किया। बंदी विनोद गुप्ता के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया। मामले की जांच पूरी हो गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अनुसार, जेल अधीक्षक के रीडर की भूमिका संदिग्ध मिली है। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट शासन में भेज दी गई। अब इस मामले में डीजी जेल ने बड़ी कार्रवाई की है।

जिला जेल से कुछ बंदी शिफ्ट किए जाएंगे
जिला जेल में मोबाइल चलने और ठगी के आरोपी विनोद गुप्ता के फोन कर गवाहों को धमकी देने के मामले में कई बंदियों और सजायाफ्ता कैदियों की जेल बदल सकती है। सूत्रों के अनुसार ट्रांसफर होने वाले कैदी और बंदियों की लिस्ट बन गई है। जल्द ही कार्रवाई संभव है। जेल प्रशासन ने चार चिन्ह्नित बंदियों के जेल स्थानान्तरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जरूरी कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है। बहुत जल्द ही जेल प्रशासन अपनी रिपोर्ट शासन तक पहुंचा देगा। इसके बाद स्थानान्तरण की प्रक्रिया पूरी कर दी जायेगी।

  • admin

    Related Posts

    दिल दहला देने वाली वारदात में चार बच्चों की हत्या के बाद अब जांच में नए खुलासों की उम्मीद

    उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मीरानपुर में चार सगे भाई-बहनों की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में रविवार को नया मोड़ सामने आ…

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, यूपी में 5 दिन बारिश-आंधी का अनुमान; IMD ने जारी किया अलर्ट

    उतर प्रदेश उत्तर भारत में कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में तेज बारिश से मौसम बदला हुआ नजर आ रहा।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 0 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची