नवरात्रि में 7.53 लाख से अधिक लोगों को तक पहुंची योगी सरकार

मिशन शक्ति 5.0

– मोबाइल वैन और महिला मंगल दलों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जगाई जागरूकता की अलख

– सीएम योगी के नेतृत्व में समाज को बदलाव के लिए प्रेरित कर रहा है मिशन शक्ति 5.0 

नवरात्रि में शुरू हुआ अभियान लिख रहा नारी सम्मान और समानता की नई इबारत

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 22 सितंबर 2025 से शुरू हुआ मिशन शक्ति 5.0 का विशेष अभियान नारी सशक्तकीरण को नई दिशा दे रहा है। यह अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 90 दिनों की कार्ययोजना के रूप में लागू किया गया है। इस अभियान के पहले चरण के तहत 826 विकास खंडों में 52,042 महिला मंगल दलों ने महिला स्वास्थ्य, साइबर क्राइम, लैंगिक दुर्व्यवहार और सामाजिक कुरीतियों पर 43 स्थलों पर 2,405 सदस्यों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। नवरात्रि के पावन अवसर पर मोबाइल वैन, कैनोपी और स्टॉल के जरिए सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता फैलाई गई, जो नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। पहले चरण में 22 से 27 सितंबर तक 7,53,071 लोगों तक पहुंच बनाई गई, जो इस अभियान की व्यापकता को दर्शाता है। 

बहुआयामी जागरूकता अभियान से मिशन शक्ति 5.0 बना जनांदोलन
प्रदेश भर में आयोजित साइक्लोथॉन और नुक्कड़ नाटकों ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को समाज की साझी जिम्मेदारी बनाया। जिलाधिकारी से लेकर ग्राम प्रधान तक के नेतृत्व में साइक्लोथॉन ने जागरूकता की गति बढ़ाई, जबकि नाटकों ने लैंगिक असमानता की जड़ों जैसे बचपन से भेदभाव, शिक्षा-स्वास्थ्य में असमानता और कार्यस्थल पर वेतन भेदभाव को उजागर किया। नाटकों में लड़कियों की शिक्षा और करियर को सीमित करने के दुष्परिणाम दिखाए गए, साथ ही समान अवसर और सम्मानजनक वातावरण का संदेश दिया गया। दर्शकों ने उत्साह से भाग लिया और कई स्थानों पर भेदभाव खत्म करने का संकल्प लिया। सोशल मीडिया कैम्पेन ने जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉपआउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण और हिंसा जैसे संकेतकों पर सुधार के लिए जागरूकता फैलाई।

नवरात्रि में जागरूकता का विशेष आयोजन
नवरात्रि के पावन अवसर पर मोबाइल वैन, कैनोपी और स्टॉल ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर खूब दिखाई दिए। इनके जरिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित पेंशन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हुआ। महिला मंगल दलों ने 43 स्थलों पर 2,405 सदस्यों के साथ महिला स्वास्थ्य, साइबर क्राइम और सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता फैलाई। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी भी दी गई, ताकि कानूनी जागरूकता हर घर तक पहुंचे।

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने कहा, “प्रदेश के अंतिम छोर पर इंतजार कर रही महिला तक पहुंचना ही हमारी सफलता होगी। मिशन शक्ति 5.0 एक सतत सामाजिक क्रांति है, जो नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता देती है। लैंगिक समानता इसकी आधारशिला है। जब तक महिलाओं और पुरुषों को समान अवसर नहीं मिलेंगे, विकास अधूरा रहेगा। नवरात्रि में मोबाइल वैन और महिला मंगल दलों ने इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाया है।” उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं तभी प्रभावी होंगी, जब समाज इनके क्रियान्वयन में भागीदार बने। हमारा लक्ष्य हर बच्ची और महिला को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है।

admin

Related Posts

यूपी पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, पहली बार लागू होगा ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूला

लखनऊ उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य में पहली बार ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों…

रावी नदी पुल की मरम्मत पूरी, जम्मू-कटरा रूट पर ट्रेनों की बहाली का रास्ता साफ

लखनऊ यूपी-बिहार, उत्तराखंड से जम्मू, कटरा और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रावी नदी पर क्षतिग्रस्त हुए रेलवे पुल का मरम्मत कार्य रिकॉर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म