योग शरीर को निरोगी रखने में सहायक, इसे दिनचर्या में शामिल करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि योग शरीर को निरोगी रखने में सहायक है। योग को दिनचर्या में शामिल करने से हम अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं। जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी परिवार, समाज एवं सार्वजनिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी सक्षमता से निर्वहन कर पाएंगे।  उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मार्तण्ड स्कूल ग्राउण्ड रीवा के मैदान में 11वें विश्व योग दिवस पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, स्थानीय नागरिकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक योग किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को योग को अपने दैनिक दिनचर्चा में शामिल करने का संकल्प दिलाया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी प्राचीन योग परम्परा को विश्व स्तर पर मान्यता मिली है। महर्षि पतंजलि ने देश व समाज को योग से अवगत कराया। वर्तमान समय में बाबा रामदेव ने इस विधा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसे विश्वव्यापी बनाने का कार्य किया और संपूर्ण विश्व में योग दिवस पर लोग योग करके इसे अंगीकार कर रहे हैं। भारत पूरी दुनिया को परिवार मानता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने योग दिवस पर सभी के स्वस्थ रहने की कामना की।

 उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का विशाखापट्नम से लाइव उद्बोधन को देखा और सुना। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उद्बोधन भी लाइव प्रसारित किया गया। पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता, कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद, आईजी श्री गौरव राजपूत सहित अधिकारी, शिक्षक, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी योग में शामिल हुए।

 

  • admin

    Related Posts

    जबलपुर में बड़ा सुरक्षा अलर्ट! एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टार, जांच में जुटीं एजेंसियां

    जबलपुर  जबलपुर में एयरपोर्ट के पास बम मिला है। यह अनएक्सप्लोडेड बम देख इलाके में दहशत पसर गई। जबलपुर के इस इलाके में ही खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सहित सेना की…

    किसानों के लिए ऐतिहासिक पहल, 5 रुपये में मिले 1 लाख 10 हजार नए कृषि पंप कनेक्शन

    मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन भोपाल  राज्‍य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला