यजीदी महिला ने ISIS के कब्जे में रहने के दौरान अपने साथ हुए खौफनाक अत्याचारों को याद किया, खिलाया बच्चों का मांस

गाजा
गाजा से इजरायली सेना द्वारा बचाई गई एक यजीदी महिला ने अपनी खौफनाक आपबीती सुनाई है। दो सप्ताह पहले बचाई गई यजीदी महिला फौजिया अमीन सिदो ने ISIS के कब्जे में रहने के दौरान अपने साथ हुए खौफनाक अत्याचारों को याद किया। सिदो ने बताया कि उन्हें उनके भाईयों के साथ नौ साल की उम्र में ISIS के लड़ाकों ने कैद कर लिया गया था। कुछ दिनों बाद मेरे साथ बंधक बनाए गए हजारों लोगों के साथ मुझे सिंजर से ताल अफार तक के बीच पैदल चलने के लिए मजबूर किया गया। तीन दिन तक लगातार भूखा रखने के बाद आतंकियों ने हमें मांस और चावल खाने को दिया गया, हम सभी को मांस का स्वाद अजीब सा लगा, लेकिन तीन दिन से भूखे होने के कारण हम सभी ने वह चावल और मांस खा लिया।

यरुशलम पोस्ट को दिए अपने इंटरव्यू में सिदो ने बताया कि जब हम सभी ने वह चावल और मांस खा लिया, तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। आईएसआईएस के लोगों ने हमें बाद में बताया कि उन्होंने हमें खाने के लिए जो मांस दिया था, वह यजीदी बच्चों का था। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने हमें सर कटे हुए मासूम बच्चों की तस्वीरें भी दिखाईं और कहा कि यह वही बच्चे हैं जिन्हें तुम लोगों ने अभी खाया है।

धार्मिक रूप से अल्पसंख्यक बंधकों को खिलाते थे इंसानी मांस
ISIS के लड़ाकों द्वारा अपने यजीदी बंधकों को मानव मांस खिलाने की यह घटना अकेली नहीं है। 2017 में यजीदी सांसद वियान दाखिल ने भी आतंकी संगठन द्वारा शुरू की गई इस प्रथा को सामने लाया था। सिदो ने बताया कि जब आतंकी समूह के लड़ाकों ने हमें बताया कि उन्होंने हमें मानव मांस खिला दिया है तो वहां पर मौजूद कई लोगों को इसका इतना सदमा लगा कि उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी यातना यहीं पर खत्म नहीं हुई। मुझे 200 अन्य यजीदी लड़कियों के साथ एक तहखाने वाली जेल में कई महीनों तक रखा गया। वहां की हालात इतने खराब थे कि कई लड़कियों की मौत तो गंदा खाना खाने और पानी पीने से ही हो गई।

5 लड़ाकों के हाथों बेचा गया
सिदो ने बताया कि जब भूमिगत जेल से निकाले जाने के बाद उन्हें 5 बार बेचा गया। उनमें से एक लड़ाके अबू अमर अल-मकदिसी के साथ उनके दो बच्चे भी हुए। सालों तक कैद में रहने के बाद कुछ दिनों पहले इजरायली सेना के नेतृत्व में जब सैन्य अभियान में उन्हें गाजा से बचाया गया तब जाकर वह अपने परिवार के पास इराक लौट सकीं। हालांकि, उनके बच्चे अभी भी बंधक के पास गाजा में ही है, जहां उनका पालन-पोषण अरब मुसलमानों के रूप में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जब तक मैं उनकी कैद में रही तब तक मैं ‘सबाया’ ही रही। यहां गाजा में भी मेरी हालत में कोई ज्यादा सुधार नहीं था। जब मैं अपने घर इराक पहुंची तब एक इंसान के रूप में खुल के सांस ले सकी। सबाया एक अरबी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब यौन शोषण के लिए बंधक बना कर रखी गई महिला।

admin

Related Posts

ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम