अहमदपुर-अहमदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल बूथ पर 15 मिनट में दो हादसे, 7 घायल

बीड (महाराष्ट्र)
महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार को महज 15 मिनट में दो सड़क हादसे हुए। ये हादसे अहमदपुर-अहमदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल बूथ पर हुए। टोल बूथ पर हुए इन हादसों में कुल सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक दो महीने की बच्ची भी शामिल है, जिसका हाथ टूट गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले हादसे में एक कार टोल बूथ के पास सड़क पर फेंके गए मिट्टी और सीमेंट के मलबे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार को गंभीर नुकसान पहुंचा, कार के दो या तीन प्लेट्स टूट गए। इसी हादसे में एक बच्ची का हाथ टूट गया और कार चालक के सिर में गंभीर चोट आई। इसके अलावा बच्ची की मां, पांच साल की बहन, दादी और एक चचेरे भाई सहित कार में सवार छह लोग भी घायल हो गए।

इस हादसे के महज 15 मिनट बाद ही टोल बूथ के दूसरी तरफ एक और हादसा हुआ। जिसमें चालक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, टोल बूथ पर काम चल रहा था, लेकिन इस दौरान हाईवे प्राधिकरण और ठेकेदार की ओर से रेडियम बोर्ड या वैकल्पिक मार्ग जैसी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों की मांग है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

हादसे के बाद टोल बूथ पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    आतंक के रास्ते पर गया बेटा, पिता बोले- उसके कारण हमने बहुत दुख झेला

    श्रीनगर पुलवामा आतंकी हमले का बदला पूरा हो गया. 6 साल की देरी ही सही, मगर उसका मास्टरमाइंड मारा गया. पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का धुरंधर स्टाइल में…

    IND-US ट्रेड डील पर तेजी, अमेरिकी राजदूत बोले- अंतिम दौर में पहुंची बातचीत

    नई दिल्ली  ईरान युद्ध और तेल संकट के बीच भारत के लिए एक अच्‍छी खबर आ रही है. पिछले करीब एक साल से अटकी अमे‍रिकी ट्रेड डील के फाइनल होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 1 views
    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 0 views
    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म