डॉन ब्रेडमैन, स्टीवी डेंप्स्टर, वॉरेंस रो और जॉर्ज हेडली के एलिट क्लब में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल

नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शानदार शतक जड़े। लीड्स टेस्ट में भारत की तरफ से पहली बार किसी मैच में 5 शतक लगे हैं। पंत ने तो गर्दा उड़ाया ही, यशस्वी जायसवाल भी पीछे नहीं रहे। भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ कम से कम 500 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों में औसत के मामले में वह महान डॉन ब्रेडमैन, स्टीवी डेंप्स्टर, वॉरेंस रो और जॉर्ज हेडली के एलिट क्लब में शामिल हो चुके हैं।
पहली पारी के बाद तो ब्रेडमैन को भी छोड़ दिया था पीछे!

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 159 गेंदों में शानदार 101 रन बनाए। उनकी पहली पारी तक के आंकड़े को देखें तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा औसत से टेस्ट रन बनाने के मामले में सर जॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। तब इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी का औसत 90.33 का था, जबकि ब्रेडमैन का औसत 89.78 का है। हालांकि, दूसरी पारी में यशस्वी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। इससे उनका इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में औसत गिरकर 81.70 हो गया।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाज
1- सर डॉन ब्रेडमैन

सर्वकालिक महान बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रेडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ 89.78 की औसत से 5,028 टेस्ट रन बनाए थे।

2- स्टीवी डेंपस्टर
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा औसत से टेस्ट रन बनाने के मामले में स्टीवी डेंपस्टर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 88.42 की औसत से 619 रन बनाए थे।

3- यशस्वी जायसवाल
भारत के यशस्वी जायसवाल लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 6 टेस्ट मैच की 11 पारियों में कुल 817 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 81.70 का रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अब तक 3 शतक और इतने ही अर्धशतक जड़े हैं।

4- लॉरेंस रो
लॉरेंस रो ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 74.20 की औसत से 742 रन बनाए हैं। लिस्ट में वह चौथे नंबर पर हैं।

5- जॉर्ज हेडली
जॉर्ज हेडली ने इंग्लैंड के खिलाफ 71.23 की औसत से 1852 टेस्ट रन बनाए हैं।

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव