WPL 2026 हाइलाइट्स: ऑरेंज कैप हरमनप्रीत के पास, स्मृति मंधाना टॉप-5 में, जानें पर्पल कैप का मालिक

नई दिल्ली
हरमनप्रीत कौर की 82 रनों की नाबाद पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को शुक्रवार, 30 जनवरी की रात गुजरात जाएंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ MI टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। अब उनकी निगाहें दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस यूपी वॉरियर्स मैच पर टिकी है, इस मैच में डीसी की हार की दुआ करने पर ही मुंबई प्लेऑफ में पहुंचेगी। हरमनप्रीत कौर के लिए यह सीजन काफी शानदार रहा है, उन्होंने 82 रनों की इस नाबाद पारी के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है। आईए एक नजर WPL 2026 की ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट पर डालते हैं-

WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर

हरमनप्रीत कौर लीग स्टेज के दौरान अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर रही है। गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 82 रनों की नाबाद पारी खेल उन्होंने अपनी ही टीम की नैट साइवर-ब्रंट से ऑरेंज कैप छीनी है। हरमनप्रीत कौर के नाम 8 मैचों में सबसे अधिक 342 रन हो गए हैं, जो उन्होंने 68.40 की औसत और 150.66 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। साइवर-ब्रंट 321 रनों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना भी टॉप-5 में मौजूद है।

हरमनप्रीत कौर- 342

नैट साइवर-ब्रंट- 321

स्मृति मंधाना- 290

मेग लैनिंग- 248

एश्ले गार्डनर- 244
WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप-5 बॉलर्स

गुजरात जाएंट्स की सबसे अनुभवी प्लेयर सोफी डिवाइन 17 विकेट के साथ WPL 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली बॉलर रही हैं। उनकी इस धाकड़ परफॉर्मेंस के दम पर गुजरात की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। आरसीबी की नादिन डी क्लर्क और लॉरेन बेल के साथ टॉप-5 बॉलर्स की इस लिस्ट में एक ही भारतीय नंदनी शर्मा हैं।

सोफी डिवाइन- 17

नादिन डी क्लर्क- 15

एमिलिया कर- 14

नंदनी शर्मा- 14

लॉरेन बेल- 12

admin

Related Posts

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

नई दिल्ली इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। उन्होंने अपने नाम और तस्वीरों…

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। यह लीग का 19वां सीजन है। नया सीजन शुरू होने से पहले जानिए आईपीएल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान